Newslivereport.in

तत्काल टिकट के लिए आधार कार्ड को कैसे जोड़े

IRCTC ने एक सूचना दी है कि 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट केवल उन्हें उपभोक्ताओं को उपलब्ध होंगे जिन्हें IRCTC खाता से आधार नंबर और ऑथेंटिक दोनों लिंक किए होंगे अगर इन दोनों में से कोई सा भी एक लिंक नहीं हुआ है तो उसको जल्दी से लिंक कर लो नहीं तो तत्काल टिकट में प्रॉब्लम हो सकती हैं इस नई पॉलिसी का मकसद है टिकट बुकिंग में पारदर्शिता को लाना एवं एजेंट को बीच में से हटाना या उन पर रोक लगाना रेलवे ने कहा है सेवाएं तभी से सुचारू रूप से चलेगी  जब यूजर्स समय से पहले आधार लिंक व सत्यापन पूरा कर लेंगे

आधार कार्ड को कैसे जोड़े

बहुत आसान है आधार को आईआरसीटीसी से लिंक करना

IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। इसके लिए आपको सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद “Account” सेक्शन में जाएं और वहाँ “Authenticate User” या “KYC” का विकल्प चुनें। इसके बाद, आपको आधार और पैन कार्ड लिंक करने का विकल्प दिखाई देगा। आधार लिंक करने के लिए उस पर क्लिक करें, फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और OTP जनरेट करें। यह OTP आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। OTP डालते ही आपका आधार सफलतापूर्वक IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा। हालांकि, अगर आपके नाम या जन्मतिथि में आधार और IRCTC अकाउंट के बीच कोई अंतर हुआ, तो सिस्टम आपको अलर्ट देगा और लिंकिंग प्रक्रिया फेल हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले अपने विवरण सही करवाना जरूरी है, ताकि लिंकिंग में कोई रुकावट न आए।

एक महीने में इतने टिकट बुक हो सकेंगे

नऐ नियम के अनुसार अब यात्री एक महीने में अधिकतम 24 ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे। पहले यह सीमा केवल 12 टिकट प्रति माह थी, यदि आधार कार्ड लिंक नहीं था। लेकिन आधार लिंकिंग के बाद यह सीमा 24 टिकट तक बढ़ा दी गई है। साथ ही, 15 जुलाई 2025 से टिकट बुकिंग के दौरान OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी जब भी आप टिकट बुक करेंगे, तो आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करना ज़रूरी होगा। यह नया नियम सिर्फ IRCTC वेबसाइट या ऐप पर ही नहीं, बल्कि रेलवे के PRS काउंटर और एजेंट के जरिए की जाने वाली बुकिंग पर भी लागू होगा।

आधार लिंक करना बेहत जरुरी है

रेलवे का कहना है कि इससे टिकट दलालों पर शिकंजा कसेगा और आम यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सकेगा. अगर आपने अभी तक आधार लिंकिंग नहीं करवाई है तो जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर लें, वरना 1 जुलाई के बाद तत्काल टिकट बुक करना मुश्किल हो सकता है.

Exit mobile version