एयर इंडिया विमान क्रैश 2025: 242 लोगों से भरे विमान की आपात लैंडिंग, जानिए अब तक क्या हुआ

Air India का विमान तकनीकी खराबी के बाद क्रैश, विमान में 242 लोग सवार थे। जानें हादसे की पूरी जानकारी, यात्री सुरक्षित हैं या नहीं।

एयर इंडिया

एयर इंडिया का एक यात्री विमान, जिसमें कुल 242 लोग सवार थे, टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग की कोशिश में क्रैश हो गया।

कुल यात्रियों की संख्या: 242

  • वयस्क: 230

  • बच्चे: 2

  • क्रू मेंबर: 10

  • पायलट: 2 (सुमित सभरवाल और क्लाइव कुंदर)

आज गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है  यहां एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. चश्मदीदों के मुताबिक, क्रैश होने के बाद  आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई वीडियो भी सामने आए हैं,

1:10 PM – बोर्डिंग पूरी, टेकऑफ की अंतिम तैयारियां

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, इसमें सवार सभी 242 यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। विमान टेकऑफ के लिए रनवे पर तैयार खड़ा था।

1:38 PM – टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हादसा

विमान ने दोपहर 1:38 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद विमान एयरपोर्ट की सीमाओं को पार करते ही नीचे गिर गया। देखते ही देखते दुर्घटना स्थल से घना काला धुआं उठने लगा।

एयर इंडिया फ्लाइट हादसा: अहमदाबाद से उड़ान भरते ही क्रैश, विमान में 242 लोग थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे—जिसमें 230 वयस्क, 2 बच्चे और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे के वक्त विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर के हाथ में थी।

टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश

दोपहर के 1:10 बजे बोर्डिंग पूरी हो गई थी और विमान रनवे 23 पर टेकऑफ की तैयारी में था। 1:38 बजे विमान ने उड़ान भरी, लेकिन रनवे छोड़ते ही कुछ मिनटों में एयरपोर्ट की सीमा पार करने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से काले धुएं के घने बादल उठते देखे गए। मेघानीनगर इलाके की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

आपातकालीन टीमें मौके पर, राहत कार्य जारी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम को तुरंत सक्रिय किया। एनडीआरएफ की तीन टीमें गांधीनगर से और तीन अतिरिक्त टीमें वडोदरा से रवाना की गई हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

DGCA अधिकारी पहले से मौजूद, जांच शुरू

खास बात यह है कि DGCA के वरिष्ठ अधिकारी DAW, ADAW और एक फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर पहले से अहमदाबाद में मौजूद थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार

इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे। वे अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे, जहां उनकी पत्नी और बेटी पहले से रह रही हैं।

अमित शाह और ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर हादसे की पूरी जानकारी ली और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स (Twitter) पर हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा,

“अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की खबर स्तब्ध करने वाली है। हम सभी बचे लोगों की खबर का इंतजार कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। यह बहुत ही दुखद और पीड़ादायक घटना है।”

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment