कालकाजी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने मंगलवार को प्रदर्शन स्थल का दौरा किया और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. आतिशी ने आरोप लगाते हिए कहा कि कल भूमिहीन कैंप के घरों पर बुलडोजर चलेगा. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है ये कोर्ट के आदेश हैं. इसमें बीजेपी सरकार का कोई रोल नहीं है दिल्ली में जो अनधिकित जगह है उन पर करवाई होना तह है

दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में भूमिहीन कैंप की झुग्गियों पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर राजनीति गरमा गई है . नेता प्रतिपक्ष और कालकाजी से विधायक आतिशी ने मंगलवार को प्रदर्शन स्थल पर जाकर पूरी छानबीन की और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. आतिशी ने आरोप लगाते हिए कहा कि कल भूमिहीन कैंप के घरों पर बुलडोजर चलेगा
“उन्होंने पूछा कि कोर्ट का आदेश कब आया? बीजेपी से जुड़े DDA और DUSIB ने कोर्ट में कहा कि वे कालकाजी इलाके के झुग्गी निवासियों को घर नहीं देंगे। मुझे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और जारोदा कलां ले गई। बीजेपी दिल्ली की झुग्गियों पर एक योजनाबद्ध तरीके से बुलडोजर चला रही है।”
आतिशी का दावा है कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने भूमिहीन कैंप की महिला निवासियों के साथ बदसलूकी की
AAP विधायक ने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि दिल्ली में किसी भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जाएगा। लेकिन अब दक्षिणी दिल्ली के भूमिहीन कैंप की झुग्गियों को तोड़ने की तैयारी चल रही है

आतिशी ने कहा कि दिल्ली स्कूल शिक्षा बिल (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) को चोरी-छिपे पास किया गया है। उनका कहना है कि इस कानून को बिना किसी सलाह या चर्चा के लाया गया है, और ये न तो बच्चों के लिए फायदेमंद है, न ही माता-पिता के लिए — इसका सीधा फायदा सिर्फ प्राइवेट स्कूलों को होगा। वहीं, दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने इस बिल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “दिल्ली कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है और ये कानून 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। यह दिल्ली के लोगों के लिए एक खास दिन है।” अब यह बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।