केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना कैसे हुई घटना जानिए पूरा मामला

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना,उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड के पास केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे जिनमें से पांच लोगों के मृत्यु हो गई है एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। अभी तक बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की आशंका है  उत्तराखंड से एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है यहां रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड और सोनप्रयाग क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है इसमें पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है यह हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य जारी है

हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए सुबह 5:15 बजे उड़ान भरी थी। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को उतारने के बाद वह वहां से अन्य यात्रियों को लेकर वापसी आ रहा था। लौटते समय हेलिकॉप्टर एक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट के भी मारे जाने की सूचना मिली है

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की खबर से देश में शोक की लहर

जानकारी के मुताबिक इस यात्रा सीजन में केदारघाटी में यह तीसरी घटना  घटी है। इससे पहले दो बार आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। बदरीनाथ और गंगोत्री में भी इस सीजन दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं उत्तराखंड एडीजी ने बताया है कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। अभी पूर्ण जानकारी की प्रतीक्षा है।

तीन दिन पहले भी अहमदाबाद में एक बड़े प्लेन क्रैश की घटना सामने आई है इसमें करीब  242 लोगों की मौत हो गई है अब तीन दिन बाद एक और हादसा सामने आया है इसमें केदारनाथ हेलीकॉप्टर में आ रहे 6 लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई है तीन दिनों में यह दूसरी घटना जो सामने आई है

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment