क्या आपने भी टर्म प्लान नहीं लिया है तो ये आपके लिए है एक बार जरूर पढ़े, मिनटों में बदल जाएगी आपकी सोच

टर्म प्लान के फायदे हम सब परिवार के लिए जीतोड़ मेहनत करते है की परिवार खुशहाल रहे उसके लिए हम सभी को कुछ भी करना पड़े हम करने से पीछे नहीं हटते। अब जरा ठहरिए, और सोचिए आपके बगैर उस परिवार का क्या होगा, जिसके लिए हम इतना सब करते है
जीवन में हम सबको कम से कम एक तो टर्म प्लान लेना ही चाहिए अगर आप भी यही सोच रहे है की इसकी जीवन में क्या जरुरत है आज हम आपको टर्म प्लान से जुड़े हरेक पहलू के बारे में बताते हैं.
जब आप जवान और अच्छी नौकरी में हैं, तो परिवार की हर जरूरत को पूरा करना आपका कर्तव्य बन जाता है। चाहे आपकी पत्नी कुछ खरीदना चाहती हो या बेटा शिमला घूमने जाना चाहता हो, आप उनकी इच्छाओं को पूरा करने में खुशी महसूस करते हैं। क्योंकि आप परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं और सभी आपसे ही उम्मीदें रखते हैं।
परिवार के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करते हैं. हर पति, पिता यही चाहता है कि उसका परिवार हमेशा खुशहाल रहे, इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े तो वह पीछे नहीं हटते . अब जरा सोचिए बिना आपके इस परिवार का क्या होगा, जिसके लिए आप दिन रात मेहनत करते है . सीधे शब्दों में कहें तो अगर किसी कारणवश आप इस दुनिया में नहीं रहते हैं तो फिर आपके परिवार की जरूरतों को कौन पूरी करेगा? कैसे उनका घर चलेगा? कैसे पत्नी और बच्चों की मांगें पूरी होंगी?
जब आप नहीं होंगे तो आपको मिलने वाली सैलरी भी नहीं मिलेगी परिवार पर दुगनी संकट आ जाएगी एक दो आपके खोने का गम रहेगा, दूसरा हाथी खाली. घर के खर्चे कैसे चलेंगे, आपका परिवार को और भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा आपके न रहने पर आपका परिवार पाई-पाई के लिए दर-दर भटकें. कोई पिता-पति ऐसा नहीं चाहता है. इसलिए अगर आप अपने माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी-बच्चों से बेइंतहा प्यार करते हैं और उन्हें हमेशा खुशहाल देखना चाहते हैं तो सबसे पहले उनकी वित्तीय सुरक्षा के लिए आप अपना टर्म इंश्योरेंस करवाएं.आपकी गैर-मौजूदगी में आपके परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनेगाआपने नहीं होने पर उन्हें आर्थिक तौर पर चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. परिवार का सही से भरण-पोषण हो जाएगा. इसलिए हर किसी को सबसे पहले, खासकर घर के कमाने वालो का टर्म इंश्योरेंस यानी टर्म प्लान लेना चाहिए.
यह एक साधारण लाइफ इंश्योरेंस प्लान है यह आपके नहीं रहने पर आपके परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करता है अगर किसी व्यक्ति ने टर्म प्लान लिया है, तो उसकी दुर्भाग्यपूर्ण मौत होने की स्थिति में परिवार को अच्छा खासी राशि मिल जाती है. कोई भी व्यक्ति 18 साल से 65 साल की आयु के बीच कभी भी टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance) खरीद सकता है कई मामलों में 75 साल तक के लिए कवरेज देने वाले टर्म प्लान भी उपलब्ध हैं. टर्म प्लान सुनिश्चित करता है कि आपके न रहने पर आपके परिवार को रोटी, कपड़ा, मकान की जरूरतों की पूरी करता है

टर्म प्लान जितनी जल्दी ले लेंगे उसमे आपका ही फायदा होगा 20 या 30 की उम्र में लेना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि प्रीमियम कम होता है और कवरेज लंबे समय तक मिलता है 40 से 50 की उम्र के बीच टर्म प्लान लेने पर प्रीमियम काफी बढ़ जाता है और स्वास्थ्य जांच भी सख्त हो जाती है. फाइनेंशियल प्लानर हमेशा सबसे पहले टर्म प्लान (Term Plan) लेने की सलाह देते हैं. हर किसी को नौकरी की शुरुआत के साथ टर्म प्लान लेना चाहिए. असल में टर्म प्लान को ही लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कहते हैं
आपके पास परिवार की जिम्मेदारियां हैं तो कवरेज 10-15 गुना सालाना आय जितना होना चाहिए टर्म इंश्योरेंस की सही अमाउंट आपकी व्यक्तिगत वित्तीय जरूरतों और परिस्थितियों पर निर्भर करती है. होम लोन, कार लोन, या अन्य ऋण जैसी आपकी देनदारियों को कवर करने के लिए, आपको एक पर्याप्त कवर की आवश्यकता होगी. अगर आपकी वार्षिक आय ₹10 लाख है, तो आपको कम से कम ₹1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस लेना चाहिए बच्चों की शिक्षा, उनकी शादी, या अन्य वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए भी आपको टर्म इंश्योरेंस में इंश्योर्ड अमाउंट को चुनना चाहिए
किसके नाम पर ले पति या पत्नी के
यह भी एक सवाल है की पति-पत्नी में से किसे पहले टर्म प्लान लेना चाहिए, या किसके लिए ज्यादा जरूरी है? फाइनेंशियल प्लानर की मानें तो अगर पति-पत्नी दोनों जॉब में हैं, फिर दोनों को टर्म इंश्योरेंस खरीदना चाहिए. लेकिन अगर दोनों में एक नौकरी यानी जॉब में है, तो फिर ऐसी स्थिति में जो जॉब में है, उसे पहले टर्म इंश्योरेंस लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि वे अक्सर ट्रैवल करते हैं. अगर पति काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं या रोजाना ट्रैवल (Travel) कर दफ्तर जाते हैं, तो उनके लिए टर्म प्लान ज्यादा जरूरी है. क्योंकि रोड पर निकलने से हादसों का खतरा बना रहता है. जबकि पत्नी घर में रहती हैं तो वो इस खतरे से सुरक्षित हैं. वहीं अगर पत्नी नौकरी में है तो उन्हें पहले टर्म इंश्योरेंस लेना चाहिए. महिलाओं के टर्म इंश्योरेंस प्लान सस्ते होते हैं.

कैसे चुने बीमाधारक को
अगर हम दूसरी तरफ देखे तो जो घर में कमाने वाला है, यानी जिसके ऊपर परिवार की पूरी जिम्मेदारी है ,उसे अवश्य टर्म प्लान लेना चाहिए. क्योंकि उन्ही की कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता है. ऐसे में उनके नहीं रहने पर टर्म प्लान परिवार की जरूरतों को पूरा करता है. परिवार वालो को किसी के सामने हात नहीं फैलाने पड़ेगे अगर आपके नाम होम लोन है तो सुरक्षित करने के लिए सबसे पहले टर्म इंश्योरेंस लेना चाहिए. अगर प्रीमियम की बात करें तो भारत में इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स हेल्दी आवेदकों को टर्म इंश्योरेंस प्लान ऑफर करना चाहते हैं. कम उम्र में आमतौर पर लोग स्वस्थ होते हैं और ऐसे में इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स उन्हें कम प्रीमियम पर टर्म प्लान ऑफर करते हैं. अगर आपकी उम्र 30 साल के आसपास है, तो आपको 8,000 से 10,000 रुपये सालाना प्रीमियम पर एक करोड़ रुपये तक का कवर मिल जाएगा. एक बार टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के बाद पॉलिसी खत्म होने तक प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं होता है और इस तरह बचा सकते हैं पैसेः टर्म प्लान खरीदते समय कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप अच्छी-खासी सेविंग कर सकते हैं. इसमें सबसे पहली बात तो ये कि आपको सीधे इंश्योरेंस प्रोवाइडर से ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदना चाहिए. इससे आप ब्रोकरेज या ब्रोकर के कमीशन की बचत कर लेते हैं. केवल टर्म प्लान (Term Plan) लेने से नहीं होता है, उसके नियमों को भी पालन करना पड़ता है. टर्म प्लान में हर तरह से मौत पर बीमा राशि नहीं मिलती है. इसलिए अगर आपने पॉलिसी ली है या लेने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी पड़ताल कर लें, ताकि बाद में परिवार को आर्थिक संकट से जूझना न पड़े, उससे बेहतर है कि पहले ही पता कर लें कि कैसी स्थितियों में बीमा कंपनियां क्लेम रिजेक्ट कर सकती हैं
- नशे में दुर्घटना के दौरान मौत
- पॉलिसीधारक की खुदकुशी
- नॉमिनी द्वारा पॉलिसीधारक की हत्या
- आपराधिक गतिविधियों में हत्या
- खतरनाक स्टंट के दौरान मौत
- गंभीर बीमारी छुपाने पर
- प्राकृतिक आपदा में मौत
- प्रसव के दौरान मौत