FASTag यूज़ करने वालों के लिए खुशखबरी!
सरकार एक ऐसा प्लान बना रही है जिससे नेशनल हाईवे (National Highway) पर कुछ जगहों पर गाड़ियाँ बिना कोई टोल टैक्स दिए फ्री में चल सकेंगी।
सरकार ने टोल प्लाजा पर लाइफटाइम एक्सेस के लिए एक प्रस्ताव लेकर आ रही है इसमें सिर्फ एक बार FASTag का रिचार्ज करना होगा इसमें ₹30000 देकर टोल प्लाजा हमेशा के लिए माफ हो सकता है और अनलिमिटेड एक्सेस मिल सकता है
FASTag के बारे में तो हम सभी को पता है अगर हम किसी हाईवे वाले टोल से गुजरते हैं तो वहां पर एक टैक्स देना होता है उसी को टोल टैक्स कहते हैं पहले सरकार ने एक टैग लगाया था उसीको को FASTag कहते थे लेकिन अब सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया जा रहा है जिसमें यूजर्स को सिर्फ एक बार FASTag का रिचार्ज करवाना होगा और उन्हें नेशनल हाईवे पर लाइफ टाइम एक्सेस मिल जाएगा सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की तरफ से टोल प्लाजा पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ऐसा क्या जा रहा है

क्या होगी फीस ?
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की तरफ से ₹30000 की फीस देकर हमेशा के लिए टोल प्लाजा फ्री हो जाएगा और आपको अनलिमिटेड एक्सेस मिल जाएगा अगर ऐसा होता है तो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है इसका अधिक फायदा उस यूजर को होगा जो ज्यादा फास्ट ट्रैक का इस्तेमाल करता है और ₹3000 का भुगतान करने के बाद आपको एनल एक्सिस मिल सकता है इसके तहत आपको एक साल के लिए नेशनल हाईवे पर आना जाना फ्री होगा इसके अलावा कोई भी फीस नहीं देनी होगी अभी तक यूजर्स के पास जो FASTag होते थे उन पर किसी चुनिंदा टोल प्लाजा पर ही सफर कर सकते थे लेकिन अब इसका इसका विस्तार करने पर विचार किया जा रहा है ऐसे में ज्यादा घूमने फिरने वाले या ट्रैवल करने वाले लोगों को ज्यादा फायदा होगा
कैसे कर सकते हैं FASTag रिचार्ज
- बैंक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से रिचार्ज करें
- अपने बैंक के नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन करें।
- FASTag सेक्शन में जाएं।
- अपना वाहन नंबर या FASTag ID डालें।
- रिचार्ज करने के लिए अमाउंट दर्ज करें और भुगतान करें।
- सफल रिचार्ज के बाद आपको SMS या ईमेल कन्फर्मेशन मिलेगा।
