जहाँ खाटू श्याम जी और उनके भगतो के बात आती है तो वे किसी भी परीक्षा से पीछे नहीं हटते न धूप की चिंता न भीड़ की फिक्र 40 डिग्री गर्मी में घंटों तक लाइन में लगे रहे भक्त

शुक्रवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सीकर जिले में खाटू श्याम मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा सुबह से ही लाखों भक्तों की संख्या में श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचने लगे भीषण गर्मी के बावजूद भी भक्तों की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली और लोग घंटों तक लाइनों में खड़े रहे और दर्शन के लिए इंतजार करते रहे लेकिन ऐसा लगता है श्याम भक्तों के लिए यह उनके लिए यह कोई बड़ी मुश्किलें नहीं है तभी तो हजारों लोग इतनी भीड़ और भीषण गर्मी में दो-तीन किलोमीटर लंबे जाम के बावजूद बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाते हैं और खाटू श्याम अपने भक्तो पर अपना आशीर्वाद बनाये रखते है
खाटू श्याम जी की महिमा ऐसी है की तेज गर्मी में भी नहीं थमा भक्तों का जोश राजस्थान में जारी प्रचंड गर्मी के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था । शुक्रवार सुबह से ही खाटू पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिनभर जारी रहा। अनुमान है कि आज दिनभर में लाखों लोग बाबा श्याम के दर्शन करने आये
कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा,पुलिस पर्शासन भी संभाल रही थी व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते खाटू की ओर आने वाले मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मंडा रोड और हनुमानपुरा मोड़ पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बार-बार वाहनों के आमने-सामने आने से स्थिति और बिगड़ रही है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में जुटे हैं।
करीब 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात थे और पीने का पानी की व्यवस्था भी थी और भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब 1500 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर में पीने के पानी की सुविधा और गर्मी से राहत के लिए स्प्रिंकलर से छिड़काव की व्यवस्था भी की गई है।

सभी 14 लाइनों से आम श्रद्धालु कर रहे दर्शन और VIP दर्शन पर रोक लगा दी थी भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने VIP दर्शन व्यवस्था को आज पूरी तरह से बंद कर दिया था । सभी 14 दर्शन लाइनों से आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि भीड़ के बावजूद भक्तों को 30 से 45 मिनट में दर्शन कराए जा रहे हैं।
Copyright Disclaimer: इस ब्लॉग में उपयोग किए गए सभी वीडियो, चित्र, और अन्य मीडिया उनकी संबंधित कंपनियों या रचनाकारों की संपत्ति हैं। यहां प्रस्तुत किए गए वीडियो केवल सूचना और संदर्भ के उद्देश्य से "Embed" या "स्रोत" के रूप में शामिल किए गए हैं। हमारा उद्देश्य किसी की बौद्धिक संपदा का उल्लंघन करना नहीं है। यदि किसी मालिक को आपत्ति हो, तो कृपया हमें सूचित करें, हम तुरंत संबंधित सामग्री हटा देंगे।