दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर यूपी-बिहार में भी बढ़ेगा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को मौसमथोड़ा सामान्य से ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से करीब 1.8 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 7 जून को दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है दिल्ली में शुक्रवार को तापमान औसत से करीब दो डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे राजधानी में नमी का स्तर 47 प्रतिशत रहा।

गर्मी का कहर

उत्तर भारत में बरसात का मौसम खत्म हो चुका है अब जल्दी ही उत्तर भारत में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग ने बताया है दिल्ली NCR में देश के कई राज्यों में मौसम गर्म और शुष्क रह सकता है देश की राजधानी दिल्ली के आसपास आज शनिवार 7 जून को थोड़ा बहुत बादलों से ढाका रह सकता है राज्य में अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

दिल्ली में 8 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 9 जून को यह बढ़कर 41 डिग्री हो सकता है। वहीं, 10 और 11 जून को पारा क्रमशः 42 और 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 जून तक नमी का स्तर भी बढ़कर 45 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी के साथ-साथ बढ़ती उमस भी लोगों को ज्यादा परेशान कर सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हाल ही में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम दोबारा करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश में तापमान में फिर से तेजी आएगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 10 जून तक आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है, जिससे लू और चुभती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

बिहार में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला अब थमने वाला है। हालांकि, राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में आज हल्की बारिश हो सकती है। बाकी हिस्सों में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले चार दिनों के भीतर दिन और रात के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखी जा सकती है। इससे गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है।

राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम सूखा रह सकता है और गर्मी और भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बीकानेर जैसे उत्तर-पश्चिमी इलाके में 8 से 10 जून के बीच तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment