गूगल ने 11वें फ्लोर पर बनाया शानदार गार्डन इसमें 40000 टन मिट्टी, 250 पेड़ और स्वीमिंग पूल इत्यादि है जाने लोमड़ियों ने कैसे किया कब्ज़ा
गूगल का लन्दन ऑफिस ,टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने लंदन के किंग्स क्रॉस में अपना एक नया और शानदार ऑफिस बनाया है. हालांकि इस ऑफिस की ओपनिंग से पहले ही एक अजीब तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसकी 11 वी मंजिल पर आलीशान इमारत के सबसे ऊपरी फ्लोर पर लोमड़ियों ने कब्जा जमा लिया है. बताया जा रहा है कि गूगल के इस ऑफर में छत पर लोमड़ियों ने डेरा जमा लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस 11 मंजिला इमारत की छत पर करीब 300 मीटर लंबा एक गार्डन बनाया गया है। इस गार्डन का मकसद गूगल के कर्मचारियों को एक शांत और प्राकृतिक माहौल देना है। यहां 40,000 टन मिट्टी, 250 पेड़, खाने के लिए डाइनिंग एरिया, आराम करने के लिए डेक चेयर, एक्सरसाइज के लिए फिटनेस ज़ोन और एक इनडोर स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। साथ ही यह जगह पक्षियों, मधुमक्खियों, चमगादड़ों और तितलियों के अनुकूल रखी गई है ताकि यहां एक हराभरा माहौल बना रहे।

गूगल की यह इमारत इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी यह अमेरिका के बाहर कंपनी की पहली बिल्डिंग होगी, जिसे पूरी तरह खुद गूगल ने डिज़ाइन किया और बनवाया है। लेकिन इससे भी ज़्यादा हैरानी की बात ये है कि बिल्डिंग के खूबसूरत गार्डन में अब लोमड़ियों ने कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोमड़ियां गार्डन में बिल खोद रही हैं और जगह-जगह गंदगी भी फैला रही हैं। एक निर्माण कर्मचारी ने बताया कि “एक लोमड़ी गार्डन में एक छोटे से गड्ढे में रहती है। कभी वह पांचवीं मंजिल पर दिखाई देती है, तो कभी गार्डन में घूमती है। लेकिन अभी तक कोई भी उसे पकड़ नहीं पाया है।”
बताया जा रहा है कि जब लोमड़ी ने शुरुआत में आना शुरू किया तो गूगल ने इस स्थिति को हल्के में लिया था और कहा था कि निर्माण वाली जगहों पर लोमड़ियों का दिखना आम बात है लेकिन यह एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा इसका अंदाजा कंपनी को नहीं था.
इस पूरे मामले में एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लोमड़ियों को ‘कीट’ (pest) कहा गया। इस बात पर एक संगठन ने नाराज़गी जताई।
FOX Guardians नाम के संगठन ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम (UK) में लोमड़ियां वाइल्डलाइफ कानून के तहत संरक्षित हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाने वाला जानवर नहीं माना जाता। संगठन का कहना था कि लोमड़ियों को ‘कीट’ कहना गलत है।
