
जासूसी के आरोप में एक और यूट्यूबर को पकड़ा गया, वह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है और उसका संबंध ज्योति मल्होत्रा से भी बताया जा रहा है।”
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत लगातार आतंकी नेटवर्क से जुड़े उन सभी शख्स को पकड़ रहे हैं जिनके तार पाकिस्तान या देशद्रोह से जुड़ा हुआ है पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है इस कड़ी में पंजाब के महोली से एक यूट्यूब को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जसबीर सिंह नाम का यह शख्स तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है और ऐसा बताया जा रहा है कि इसके तार पाकिस्तान के लिए जासूसी से जुड़े हुए हैं
पंजाबके रूपनगर में रहने वाले यूट्यूब जसबीर सिंह को मंगलवार को मोहाली में पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया मोहाली के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है जान महल नामक यूट्यूब पर चैनल चलाने वाला जसबीर सिंह मैलाहन गांव का निवासी है वह कई वर्षों से यूट्यूब चैनल चल रहा है और अपने चैनल पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बारे में बताता है

इस बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब पुलिस ने X (X= ट्विटर का नया नाम है ) इस पर लिखा है “खुफिया जानकारी के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), मोहाली ने रूपनगर के गांव महलां निवासी जसबीर सिंह से जुड़े एक महत्वपूर्ण जासूसी नेटवर्क का पता लगाया है। जसबीर सिंह, जो “जान महल” नामक एक यूट्यूब चैनल चलाता है, उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से पाया गया है, जो एक आतंक समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। उसने हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जो पहले ही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है) और पाकिस्तानी नागरिक और पाक उच्चायोग के निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी निकट संपर्क बनाए रखा था।
डीजीपी गौरव यादव ने लिखा है की जांच में पता चला है की जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान नेशनल डे कार्यक्रम में शामिल हुआ था जहां उसने पाकिस्तान सेना के अधिकारियों और Vlogger से मुलाकात की थी वह तीन मोको पर पाकिस्तान गया था और इसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर भी है किसकी अब जांच पड़ताल की जा रही है ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद तस्वीर ने पहचान से बचने के लिए इन पीआईओ के साथ अपने संचार के सभी निशान मिटाने का भी प्रयास किया था की मोहाली में इसके खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है पंजाब पुलिस ने कहां है की जसबीर के साथ कौन-कौन लोग मिले हुए थे अभी उनके सहयोगियों की पहचान की जांच चल रही है पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने और ऐसे राष्ट्रीय विरोधी तत्वों द्वारा उत्पन्न सभी खतरों को बेस करने के लिए पूरा भरोसा और निश्चय जाहिर करता है
Copyright Disclaimer: इस ब्लॉग में उपयोग किए गए सभी वीडियो, चित्र, और अन्य मीडिया उनकी संबंधित कंपनियों या रचनाकारों की संपत्ति हैं। यहां प्रस्तुत किए गए वीडियो केवल सूचना और संदर्भ के उद्देश्य से "Embed" या "स्रोत" के रूप में शामिल किए गए हैं। हमारा उद्देश्य किसी की बौद्धिक संपदा का उल्लंघन करना नहीं है। यदि किसी मालिक को आपत्ति हो, तो कृपया हमें सूचित करें, हम तुरंत संबंधित सामग्री हटा देंगे।