डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में इंसुलिन नाम का हार्मोन सही तरीके से काम नहीं करता या इसकी मात्रा कम हो जाती है। इंसुलिन हमारे शरीर को खाने से मिली शुगर (ग्लूकोज) को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। जब इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता, तो खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। यहीं डायबिटीज है और इसके कई प्रकार होते हैं।

डायबिटीज मैनेज करने के लिए साधारण और सरल टिप्स
- फलों को कैसे इस्तेमाल करे : एक्सपर्ट ने कहा है कि जब भी आप फल खाएं तो उस पर थोड़ा दालचीनी पाउडर डालकर खाएं। इससे आपके खून में शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। दालचीनी फलों की शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करती है और आपके शरीर की इंसुलिन की क्षमता भी अच्छी हो जाती है।
- रात का खाना किस समय खाएं : उन्होंने बताया कि रात का खाना हमेशा शाम 7 बजे तक खा लेना चाहिए। अगर आप 7 बजे के बाद खाते हैं, तो आपका शुगर लेवल सही नहीं रह पाएगा। देर से खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा होता है।
- खाने के बाद जरूर टहलें : खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलना जरूरी है। अगर आप बाहर टहलने नहीं जा सकते हैं तो घर के आस पास या छत पर ही टहलें।
- फाइबर इंटेक कैसे ले : खाने की शुरुआत हमेशा सलादजैसे फाइबर से करें। यह शुगर के अवशोषण को स्लो कर देता है।
- क्या ले चावल या रोटी : एक्सपर्ट ने बताया कि कभी भी चावल और रोटी एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह आपके डायबिटीज लेवल को बढ़ा देता है।

कौन सी सब्जियों को खाने से कंट्रोल होगी डायबिटीज
पालक
पालक में फाइबर और विटामिन बहुत होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। यह शरीर की सूजन भी कम करता है।
ब्रोकोली
ब्रोकोली में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो इंसुलिन की क्षमता बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं।
भिंडी
भिंडी में डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले तत्व होते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर जल्दी नहीं बढ़ता और पाचन भी ठीक रहता है।
करेला
करेला बहुत असरदार सब्जी है जो शरीर में डायबिटीज की मात्रा को कम करती है। इसे नियमित खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करना आसान होता है।
टमाटर
टमाटर में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करते हैं और दिल को भी स्वस्थ रखते हैं।
कुछ मिथो पर न दें ध्यान
अक्सर लोग कहते हैं कि डायबिटीज वालों को आम नहीं खाना चाहिए, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप थोड़ी मात्रा में आम खाते हैं, तो कोई नुकसान नहीं है। यानी स्वाद का मजा लिया जा सकता है, बस मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
इसी तरह कुछ लोग डायबिटीज होने पर रोटी खाना बंद कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे शुगर बढ़ेगी। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोटी खाई जा सकती है, बस उसका साइज़ और मात्रा कंट्रोल में होनी चाहिए। मतलब ये नहीं कि पूरी प्लेट रोटियों से भर लें — संतुलन सबसे ज़रूरी है।