
दिल्ली में अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर लोग क्यों हो रहे है बे घर अफरा-तफरी का माहौल जाने कौन कौन से इलाके ख़तरे में
दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे के नजदीक बनी अवैध झुग्गियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है लगभग 180 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं रेलवे का कहना है कि आदर्श नगर सिंगल का दृश्य बाधित हो रही है स्थानीय लोगों ने विरोध किया उनका कहना है कि वह 40 वर्षों से अधिक समय से यहां रह रहे हैं और उनके पास सभी जरूरी कागजात हैं पर रेलवे ने उनकी बात नहीं सुनी रेलवे ने दिल्ली के नजदीक काफी जगह को हटाया गया है
वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रेलवे लाइन के पास बनी अवैध झुग्गियों के खिलाफ रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 कच्चे में पक्के मकान हटा दिए हैं जिससे अफरा-तफरी मच गई है इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है और अवैध अतिक्रमण को खाली कराया जा रहा है
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहा दिल्ली रेल मंडल ने के प्रवक्ता ने कहा आदर्श नगर का सिग्नल अवैध झुग्गियों के कारण देखने में बाधित हो रहा है जब भी यहां से कोई ट्रेन निकलती है तो उसके सिग्नल को हम पहचान नहीं पा रहे हैं इसकी वजह से रेलवे ट्रैक पर काफी दुर्घटना भी हो रही है इसकी जिम्मेदारी रेलवे को जा रही है और जिससे ट्रेन को सुरक्षित चलाने में बाधा उत्पन्न हो रही है

इसमें सुधार के लिए 19 मई को अवैध झुग्गियों को खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था लेकिन वहां के निवासियों ने इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया तब रेलवे ने यह कदम उठाया की 2 जून को दया बस्ती आदर्श नगर वार्ड के बीच 180 कच्चे और पक्के मकानों को हटाया गया भविष्य में सिग्नल दिखाई देने में पूर्ण सुधार के लिए और भी अतिक्रमण हटाई जाने की जरूरत हो सकती है
अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए कार्रवाई करने के लिए सोमवार की सुबह जैसे ही टीम पहुंची स्थानीय लोगों में उसका विरोध करना शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लोगों को समझा कर वहां से अलग किया फिर कार्रवाई शुरू की गई हालांकि लोगों ने अपना विरोध जारी रखा और अतिक्रमण के विरोध में नारेबाजी करते रहे
टीम अतिक्रमण के खिलाफ काम करती रही ट्रैक के साथ बनी एक मंजिला और दो मंजिला मकान को यहां से हटाए दिया गया है स्थानीय निवासी मधु ने बताया कि मेरे पिता यहां 45 वर्ष से रहते आ रहे हैं जब हम लोगों ने यहां मकान बनाया था किसी ने नहीं रोका आज हमें यहाँ से क्यों बेदखल किया जा रहा है पहले की सरकारों ने हमें काफी समर्थन दिया था
वहां के एक निवासी से बात करने पर उसने बताया कि मैं यहां 30 वर्षों से रह रहा हूं मेरे पास राशन कार्ड, पहचान पत्र, बिजली का बिल सभी यही के पते पर है हम लंबे समय से यहां रह रहे है यहां हर चुनाव में वोट भी डालते आ रहे हैं 40 वर्ष से अधिक समय से यहां मकान बने हुए हैं यहां ने तो प्रशासन और रेलवे की ओर से कोई आपत्ति की गई आज हमें यहां से हटा दिया गया है
Copyright Disclaimer: इस ब्लॉग में उपयोग किए गए सभी वीडियो, चित्र, और अन्य मीडिया उनकी संबंधित कंपनियों या रचनाकारों की संपत्ति हैं। यहां प्रस्तुत किए गए वीडियो केवल सूचना और संदर्भ के उद्देश्य से “Embed” या “स्रोत” के रूप में शामिल किए गए हैं। हमारा उद्देश्य किसी की बौद्धिक संपदा का उल्लंघन करना नहीं है। यदि किसी मालिक को आपत्ति हो, तो कृपया हमें सूचित करें, हम तुरंत संबंधित सामग्री हटा देंगे।