दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस संबंध में दिल्ली सरकार की ओर से जारी कि एडवाइजरी की कॉपी को X पर पोस्ट किया है

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बकरा ईद के त्यौहार को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है सरकार ने कहा है कि बकरा ईद पर गाय और ऊंट कि कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी और अगर कोई ऐसा करता मिला तो इसे अपराध माना जाएगा दिल्ली सरकार के कपिल मिश्रा ने इस संबंध में दिल्ली सरकार की ओर से जारी की एडवाइजरी की कॉपी को X पर पोस्ट कि है विशेष एडवाइजरी के मुताबिक, सरकार ने कहा है की कुर्बानी केवल निर्धारित स्टोलर हाउस में की जानी चाहिए इसके अलावा कहीं और कुर्बानी होती है तो उसे गैर क़ानूनी में माना जाएगा एडवाइजरी में यह भी कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और पुलिस को अवैध कुर्बानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की निर्देश भी दिए गए हैं
इस्लामी धर्म में बकरा ईद का पर्व बहुत विशेष होता है इसे ईद उल अजहा के नाम से भी जाना जाता है इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12 महीने जू अल हज्जा की दसवीं तारीख को ईद उल अजहा को मनाया जाता है इस साल जू अल हज्जा महीने 30 दिन का है इसलिए इस साल बकरीद 7 जून को ईद मनाई जाएगी कपिल मिश्रा ने कहा है पशु क्रूरता कानून का शक्ति से पालन किया जाएगा और दिल्ली सरकार ने सड़कों, गलियों या सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर रोक लगा दी है
जामा मस्जिद के शाही इमाम में बुधवार को मुस्लिम समुदाय से खुले इलाके या सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी देने और जनता से अपील की है कि खुले में कुर्बानी ना दें नायाब शाही इमाम सैयद सब्बान बुखारी द्वारा जारी एक बयान में लोगों को बकरीद के त्यौहार के दौरान अपने इलाकों में साफ सफाई रखना की सलाह दी है
इमाम ने कहा है जिस तरह होली, दीवाली जैसे त्योहार पूरे भारत में सम्मान और खुशी के साथ बनाए जाते हैं इस तरह ईद उल अजहा भी बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ बनाया जाना चाहिए इमाम ने कहा है कि मुस्लिम समुदायों को त्यौहार के दौरान अपनी जिम्मेदारियां को लेकर सचेत भी रहना चाहिए नायाब शाही इमाम सैयद सब्बान ने कहा है हमें अपने त्यौहार को खुशी और हर्षोउल्लास से मानना चाहिए ना कि किसी दूसरे लोगों को भावनाओं को ठेस पहचाने चाहिए इसलिए कुर्बानी घरों या निर्धारित बाडो में ही की जानी चाहिए सड़क या खुली जगह पर नहीं