Newslivereport.in

पानी का बिल माफ़ करेंगी दिल्ली सरकार

पानी का बिल माफ़ करेंगी दिल्ली सरकार

2022 में अक्टूबर-नवंबर में जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी तो उस समय करीब 10000 से अधिक शिकायत मिली थी जिससे आम जनता के पानी के बिल अनाप-शनाप आने की वजह से लोगों ने शिकायत की थी तो इस पर अरविंद केजरीवाल ने जनता को भरोसा दिया था कि वह वन टाइम सेटलमेंट स्कीम ले कर आएगी और कहा था कि जल बोर्ड की भारी लापरवाही के चलते दिल्ली वालों को गलत  बिल भेजे गए हैं उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस पर काम चल रहा है और तुरंत ही उसको ठीक भी किया जाएगा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
अब ऐसे में बीजेपी सरकार एक नई राहत देने जा रही है जिसमें बढ़ाते पानी के बिल से परेशान दिल्ली वासियों को राहत मिलेगी दिल्ली सरकार अगले कुछ दिनों में पानी के बड़े हुए बिल माफ करने जा रही है और दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बताया कि सरकार जल्द ही डोमेस्टिक बिल में लेट पेमेंट से चार्ज माफ करने वाली भी है इसमें बिल करीब तकरीबन 80% से 90% की छूट मिलेगी

दिल्ली जल बोर्ड के करीब 27 लाख ग्राहक है जिन्होंने लंबे समय से अपनी शिकायतें दिल्ली जल बोर्ड दी हुई हैं उनकी उनमें से कई 16 लाख लोगों के पास बड़े हुए पानी के बिल आ रहे हैं 16 लाख उपभोक्ताओं को पानी के गलत बिल से दिक्कत थी यह वे उपभोक्ता हैं जिन्होंने कोरोना के दौरान दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से मीटर रीडिंग ही नहीं ली गई थी दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी मर्जी से गलत सलत  बिल भेज दिए थे उसी की शिकायतों पर अब दिल्ली में बीजेपी सरकार काम कर रही है और बिल माफ करने का विचार बना चुकी है

दिल्ली के लोगों से पहले कहा गया था कि उन्हें अपने पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है, और सरकार बनने के बाद ये पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे। जल बोर्ड की एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि जब ये योजना शुरू होगी, तो उपभोक्ताओं को सिर्फ एक बार ही मौका दिया जाएगा। अगर कोई इस एक मौके को भी चूक जाता है, तो उसे फिर से कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा। उनके मुताबिक, पुराने बकाया (एरियर) और लेट फीस की वजह से अभी जो पानी के बिल आ रहे हैं, वो बहुत ज़्यादा लग रहे हैं। लेकिन एक बार ये बिल सेटल हो जाने के बाद, आगे चलकर लोगों को कम बिल भरने होंगे।

Exit mobile version