Newslivereport.in

दिल्ली में पहुंचा पारा 45 डिग्री के पार IMD ने कई राज्यों में किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि रविवार से तापमान लगातार बढ़ रहा है, और अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है.  IMD के अनुसार, दिल्ली में न केवल दिन के समय तापमान जय्दा रहेगा बल्कि रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा , जिसे ‘वॉर्म नाइट कंडीशंस’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है.

पारा 45 डिग्री के पार पारा 45 डिग्री के पार

कुछ दिनों से उत्तर भारत में काफी गर्मी से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मंगलवार को दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के  पालम के इलाके में भी भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है,और अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है

दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में मंगलवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.6 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव), लोधी रोड में 43.6 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव), रिज इलाके में 45.0 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव) और आयानगर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप : उत्तर भारत के सभी राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है. पंजाब के भटिंडा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसे IMD ने गंभीर हीटवेव की स्थिति घोषित किया है. पश्चिमी राजस्थान के श्री गंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी राजस्थान के कोटा में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के सिरसा में भी 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान किया.

अचानक क्यों बढ़ा पारा : IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बारिश और गरज-चमक की घटनाएं कम हो गई हैं। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का रुख ऐसा बना है जिससे तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है।

IMD ने कई राज्यों में किया रेड अलर्ट : IMD ने कई राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में गर्मी ज्यादा होने की वजह से रेड अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन उत्तर भारत में तेज गर्मी बनी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। पंजाब और हरियाणा में अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट है. वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी तीन दिन की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में दिन और रात दोनों समय तापमान उच्च बना रहेगा, जिससे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है

तेज गर्मी की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दिन के समय बाजारों में भीड़ कम हो गई है। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे ड्रिंक्स पी रहे हैं और एसी या कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलें, खूब पानी पिएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें। लोगों से कहा जा रहा है कि वे गर्मी से बचने के सारे उपाय करें और मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें।

Exit mobile version