Newslivereport.in

पेट में अल्सर को न करें नजरअंदाज – जानिए इसके लक्षण और कारण

पेट में अल्सर होने के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके जानें। समय रहते पहचानें पेट के अल्सर के संकेत और पाएं जरूरी जानकारी इलाज के बारे में

पेट में अल्सर

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में गलत खान-पान की आदतों की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं आम बात हो गई  हैं. इन्हीं में से एक है पेट में अल्सर का होना अगर इसे समय रहते न समझा जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकता है. आइए डॉक्टर से जानते हैं पेट में अल्सर होने के लक्षण और उपाय क्या है

पेट में अल्सर क्यों होता है? कारण और लक्षण जानें

डॉक्टरों ने  बताया की जब पेट में जरूरत से ज्यादा एसिड बनता है, तो वह पेट की भीतरी परत को नुकसान पहुंचाने लगता है और घाव (अल्सर) बन सकता है। जिसमें पेट की अंदरूनी परत में जख्म या घाव बन जाते हैं जो खाना पचाने में मदद करते हैं. ये घाव जलन, दर्द और पाचन संबंधी कई दिक्कतें पैदा कर सकते हैं. सरल भाषा में कहे तो पेट के अंदर घाव को ही अल्सर कहते है

पेट में अल्सर होने के क्या कारण होते है

  1. एक खास बैक्टीरिया – हेलीकोबैक्टर पाइलोरी
    डॉक्टरों के अनुसार, यह एक ऐसा बैक्टीरिया है जो पेट की अंदर की परत को नुकसान पहुंचाता है। जब यह परत कमजोर हो जाती है, तो पेट का तेज एसिड सीधे अंदर घाव बना देता है। इसी को अल्सर कहते हैं।
  2. दर्द की दवाएं ज़्यादा लेना
    लंबे समय तक पेन किलर जैसे एस्पिरिन या इबुप्रोफेन लेने से पेट की सुरक्षा करने वाली परत कमजोर हो जाती है। इससे भी पेट में घाव (अल्सर) बनने लगता है।
  3. बहुत मिर्च-मसाले और जंक फूड खाना
    तेज मिर्च, मसालेदार खाना और बाहर का तला-भुना खाना पेट को नुकसान पहुंचाता है। इससे पेट की परत जल जाती है और पेट में अल्सर हो सकता है।
  4. हर वक्त तनाव और चिंता में रहना
    जब हम ज्यादा तनाव में रहते हैं, तो शरीर में एसिड ज़्यादा बनने लगता है। यह एसिड पेट को नुकसान पहुंचाकर पेट में अल्सर बना सकता है।
  5. शराब और धूम्रपान-अधिक मात्रा में शराब पीना और धूम्रपान करना पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पेट में अल्सर हो सकता है.

पेट में अल्सर के क्या लक्षण होते है

पेट में जलन या दर्द
खाना खाने के बाद या बहुत देर भूखा रहने पर पेट में जलन या जलता हुआ सा दर्द महसूस होना अल्सर का लक्षण हो सकता है।

खट्टी डकारें और सीने में जलन
अगर बार-बार खट्टी डकारें आती हैं और गले या सीने में जलन महसूस होती है, तो यह भी पेट में अल्सर का संकेत हो सकता है।

उल्टी या जी मिचलाना
अगर आपको बार-बार उल्टी आती है या हर समय मतली (जी मिचलाना) महसूस होती है, तो यह भी पेट में अल्सर की वजह से हो सकता है।

भूख कम लगना और वजन कम होना
अगर आपको भूख नहीं लगती या खाने से डर लगता है, और आपका वजन तेजी से घटने लगता है, तो यह चिंता की बात हो सकती है।

काले रंग का मल या खून आना
अगर आपका मल काले रंग का हो जाए या उसमें खून दिखाई दे, तो यह खतरनाक संकेत है और आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

पेट के अल्सर से बचने के क्या उपाय है

खाने-पीने का ध्यान रखें,हल्का, सादा और कम मिर्च-मसाले वाला खाना खाएं। तला-भुना या जंक फूड खाने से बचें।

तनाव को दूर रखें,हर समय चिंता करना अल्सर बढ़ा सकता है। इसलिए योग करें, ध्यान लगाएं या कुछ ऐसा करें जो आपको अच्छा लगे।

धूम्रपान और शराब से दूर रहें,ये दोनों चीजें पेट की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए इन्हें छोड़ देना ही बेहतर है।

दवाएं डॉक्टर से पूछकर ही लें,खासकर पेन किलर (दर्द की दवाएं) बिना डॉक्टर की सलाह के न लें। ये पेट की परत को कमजोर कर देती हैं।

अगर ऊपर बताए गए लक्षण लगातार बने रहें, या पेट में तेज दर्द, खून की उल्टी या मल में खून दिखे तो देर न करें. यह गंभीर अल्सर का संकेत हो सकता है और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी बन सकता है.

 

Copyright Disclaimer: इस ब्लॉग में उपयोग किए गए सभी वीडियो, चित्र, और अन्य मीडिया उनकी संबंधित कंपनियों या रचनाकारों की संपत्ति हैं। यहां प्रस्तुत किए गए वीडियो केवल सूचना और संदर्भ के उद्देश्य से "Embed" या "स्रोत" के रूप में शामिल किए गए हैं। हमारा उद्देश्य किसी की बौद्धिक संपदा का उल्लंघन करना नहीं है। यदि किसी मालिक को आपत्ति हो, तो कृपया हमें सूचित करें, हम तुरंत संबंधित सामग्री हटा देंगे।
Exit mobile version