मनुष्य के शरीर में अगर प्रोटीन की कमी हो जाए तो उसमें बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ता है प्रोटीन एक जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट है हमें रोजाना इसकी आवशक्ता अपने शरीर के लिए पड़ती रहती है इसे हमारे बालों स्किन और हार्मोंस का बिल्डिंग ब्लॉक या ग्रोथ करने वाला कहा जाता है बाजार में प्रोटीन के काफी सोर्स मौजूद हैं जिनमें प्लांट और एनिमल बेस्ट न्यूट्रिएंट शामिल है कि जिम करने वाले या फिटनेस फ्रीक लोग प्रोटीन का सेवन अधिक करते हैं जिससे ओवरऑल हेल्थ और बॉडीबिल्डिंग में किसी तरह की परेशानी ना आए अगर शरीर में इस न्यूट्रिशन की कमी हो जाए तो कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं

प्रोटीन की कमी के लक्षण
- स्किन पर असर : आपकी त्वचा, बाल और नाखून मुख्य रूप से इलास्टिन, कोलाजेन और केराटिन जैसे खास प्रोटीन से बने होते हैं। जब शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो इसके असर साफ दिखने लगते हैं — नाखून आसानी से टूटने लगते हैं, त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है, और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। यानी, इन प्रोटीन की कमी आपकी खूबसूरती को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकती है।
- muscle की कमजोरी : पर्याप्त प्रोटीन की मात्रा मांसपेशियों के साथ-साथ ताकत देने और बनाए रखने में मदद करती है. ये मसल्स को बरक़रार रखने के लिए भी अहम है.मांसपेशियों का नुकसान प्रोटीन की कमी के पहले लक्षणों में से एक है
- भूख बढ़ती है : प्रोटीन आपके शरीर को उर्जा देता है, अगर आपको इसकी कमी हो जाए तो भूख ज्यादा बढ़ सकती है, इसलिए प्रोटीन का पर्याप्त सेवन करते रहना चाहिए, ये आपके वजन को मेंटेन रखने में भी मदद करता है.
यह भी पढ़ें : किडनी स्टोन की समस्या और इसका इलाज, यंग लोगों में बढ़ रही है समस्या
- एडिमा क्या होता है : एडिमा आमतौर पर हाथों और पैरों में दिखाई देने वाली एक असामान्य सूजन होती है। यह समस्या तब होती है जब शरीर में तरल पदार्थ (फ्लूइड) जरूरत से ज्यादा जमा होने लगता है, और इसका एक कारण प्रोटीन की कमी भी हो सकता है, जो शरीर के ऊतकों में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ा देती है।
- हार्मोनल इम्बैलेंस : अगर डाइट में प्रोटीन की कमी हो जाए तो हार्मोनल इम्बैलेंस हो जाता है इससे शरीर में कई प्रकार की बीमारियों के लक्षण देखने शुरू हो जाते हैं यह आपका मूड को भी प्रभावित कर सकता है इससे आप उदास या अत्यधिक आक्रमण गुस्सा आने लग जाता हैं कई स्वास्थ्य आदतें शरीर में हार्मोन संतुलन को बढ़ावा दे सकती हैं

प्रोटीन सोर्स
अगर आपको प्रोटीन की कमी हो जाए तो डाइट में कई चीजों को शामिल कर दें. जैसे अंडा, चिकन, मछली, दालें, नट्स, सीड्स, डेयरी प्रोडक्ट और सोया प्रोडक्ट्स वगैरह. हालांकि आपको कितनी मात्रा चाहिए इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें