![]()
शरीर के ये 5 संकेत चीख-चीख कर बताते हैं कि आपका फैटी लिवर हो गया है, घर बैठे आज ही पहचानें
फैटी लिवर की समस्या आम बात हो गई है बढ़ते हुए प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण फैटी लीवर जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लग गई हैं वैसे तो फैटी लीवर के कई कारण हो सकते हैं लेकिन आजकल देखा गया है कि जो व्यक्ति किसी प्रकार का नशा या गलत खान-पान भी नहीं करता उसका भी फैटी लिवर हो गया है उसका मैन कारण है प्रदूषण और कहीं ना कहीं गलत खान पान लेकिन हम इसका इलाज घर बैठ कर भी कर सकते हैं और घर बैठकर इस समस्या का अंदाजा भी लगा सकते हैं और सही कदम उठा सकते हैं व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते हमारे शरीर में कुछ बदलाव होते रहते हैं लेकिन हम उनको कई बार नजर अंदाज कर देते हैं पेट अक्सर फूला हुआ लगता है और अकावट महसूस होती रहती है तो सावधान हो जाए यह फैटी लीवर से कुछ जुड़ी समस्याओं के संकेत हो सकते हैं आपको सावधान रहने की आवशक्ता है
अगर हम शरीर के अंदर एक महत्वपूर्ण अंग की बात करें तो लीवर शरीर का एक गुमनाम हीरो की तरह है जो हमें खाना पचाने में मदद करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकलता है और एनर्जी को स्टोर भी करता है लेकिन जब इस पर फैट जम जाता है तो यह खतरे की घंटी बजाना शुरू कर देता है अक्सर हम लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं लेकिन हमारा शरीर भी हमको कुछ और संकेत भी देता है जो फैटी लीवर के सिस्टम हो सकते हैं आपका लीवर ठीक है या नहीं आइए जानें वह पांच अहम संकेत उनसे हम पता कर सकते हैं कि फैटी लीवर के क्या हाल हैं

- पेट के आस पास फैट का बढ़ना : जब हमारे शरीर का वजन बढ़ जाता है और खासकर पेट वाले हिस्से पर फैट जमा होने लग जाता है तो समझ जाइए कि हमारा फैटी लिवर होने लग गया है कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि हमने आज कम खाया है लेकिन फिर भी हमारा पेट फूलने लगता है या बाहर आने लग जाता है तो यह फैटी लीवर का एक संकेत है
- कई बार थकान और कमजोरी महसूस होती है : हमें कई बार ऐसा महसूस होता है कि हमारा शरीर थका हुआ है हमने नींद भी पूरी ली थी लेकिन फिर भी शरीर थका हुआ महसूस हो रहा है यह फैटी लीवर होने के संकेत हैं इसका मतलब यह है कि हमारा लीवर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है इससे शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है जब हम कोई छोटी-मोटी एक्टिविटीज या एक्सरसाइज करते हैं तो हमारा शरीर जल्दी से थकना महसूस होने लग जाता है उससे हमारी रोजमर्रा के काम करने भी मुश्किल हो जाते हैं
- दाईं पसली के नीचे दर्द का होना : आपका लीवर पेट के ऊपरी हिस्से में और पसली के नीचे होता है अगर आपको इस जगह पर हल्का दर्द या भारीपन महसूस होता है तो यह फैटी लीवर का संकेत हो सकता है कई बार यह दर्द हल्का होता है जिससे लोग गैस या पेट की समस्या समझकर उसका घरेलू इलाज करने लग जाते हैं परंतु समस्या कम होने की वजह है और ज्यादा बढ़ जाती है
- जी मिचलाना और भूख न लगना : फैटी लिवर हमारी पाचन क्रिया पर काफी गहरा प्रभाव डालता है अगर आपको अक्सर जी मिचलाने जैसा महसूस होता है या आपको अचानक भूख में कमी आ गई है भूख पूरी तरह से प्रॉपर नहीं लग रही है तो यह एक महत्वपूर्ण संकेत है खाने की इच्छा ना होना या थोड़ा खाना खाने के बाद पेट में भारीपन का होना पेट भरा हुआ महसूस होना, लिवर की परेशानी की ओर इशारा करता है।
- त्वचा और आंखों में बदलाव का होना : हालांकि यह है हमेशा नहीं होता लेकिन कुछ मामलों में फैटी लीवर की गंभीर स्थिति में त्वचा और आंखों के नीचे पीलापन दिखाई देने लग जाता है इसका यह संकेत होता है कि लीवर अपना काम सही से नहीं कर रहा है किसी के शरीर पर खुजली या चकत्ते भी फैटी लीवर के लक्षणों में शामिल हो सकते हैं
फैटी लिवर बचाव के लिए क्या करें?
ऊपर दिए गए इन पांच लक्षणों में से कोई सा भी लक्षण महसूस होता है तो घबराएं नहीं लेकिन इसको नजरअंदाज भी ना करें सबसे पहले हमें अपनी लाइफ स्टाइल पर ध्यान देना होगा हेल्दी खाना खाना होगा और रोजाना एक्सरसाइज करें और तली भुनी या फैट वाली चीजों से परहेज करें शराब का सेवन भी बंद कर दें
