फ्लाइट AI-171, एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, इसमें सवार सभी 242 यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। विमान टेकऑफ के लिए रनवे पर तैयार खड़ा था। 1:38 PM – टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हादसा विमान ने दोपहर 1:38 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद विमान एयरपोर्ट की सीमाओं को पार करते ही नीचे गिर गया। देखते ही देखते दुर्घटना स्थल से घना काला धुआं उठने लगा।

फ्लाइट AI-171

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया है । इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसा इतना भयानक ओर दर्दनाक है की हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की खबर भी सामने आई थी। बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पोस्ट हटा दी। जिस इमारत से विमान टकराया, वहां अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के रहने की जगह थी । मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त इमारत में करीब 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से 15 से अधिक घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कुछ फोटो सामने आई है जिसमे सड़कों पर लाशें बिखरीं, पड़ी है और शरीर जले पड़े है अब उनको पहचानना मुश्किल होता जा रहा है  गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो लोगो ने हाथो और ठेले में लेकर जले लोगो को अस्पताल में पहुंचाया और शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है।

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए

अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment