Newslivereport.in

दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाला नोशाद गिरफ्तार

बच्ची के साथ रेप करने वाला नोशाद  गिरफ्तार पुलिस को देख कर भाग रहा था मुठभेड़ में , पैर में लगी गोली

बच्ची के साथ रेप

दिल्ली के नेहरू विहार में 9 वर्षीय बच्चे के साथ रेप और हत्या की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है यह रेप अच्छी के पड़ोसी ने क्या है उसका नाम नौशाद है पुलिस आरोपी पड़ोसी नौशाद की तलाश जारी है उधर घटना के विरोध में बच्ची के परिजन सड़क पर धरना देकर बैठ गए हैं घटना को लेकर राजनीतिक मामला गरमा गया है

दिल्ली पुलिस को जैसे ही  सूचना मिली कि आरोपी नोशाद झील पार्क के पास छिपा हुआ है. जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह भागने की कोशिस करने लगा जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर हमला करने का  भी प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें नोशाद के पैर में गोली लग गई . आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र में 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी नोशाद को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने वेलकम इलाके के झील पार्क में उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।

यह मामला  8 जून को उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक में 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक बंद फ्लैट में सूटकेस में मिली थी. इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई गई थी कि बच्ची को दुष्कर्म के बाद सूटकेस में भरकर फ्लैट में ही छोड़ दिया था.

बच्ची के पिता के अनुसार बच्ची अपने घर से बड़ी अम्मी को बर्फ देने के लिए निकली थी. लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी वह घर वापस नहीं आई. इसके बाद बच्ची के पिता ने उसको तलाशना शुरू किया तो किसी जानकार ने बताया कि बच्ची उनके ही घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बने फ्लैट की तरफ जाते हुए दिखी थी

जब बच्ची के पिता फ्लैट की दूसरी मंज़िल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाज़े पर बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर जैसे ही वे अंदर गए, तो पाया कि बच्ची एक सूटकेस में बेहोश पड़ी थी। उसके शरीर के निचले हिस्से के कपड़े भी नहीं थे। यह देख कर वे तुरंत उसे नज़दीकी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची के शव को गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया और जांच तेजी से शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए 6 टीमें बनाई गईं। देर रात हापुड़, पिलखुवा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में छापेमारी की गई। दो दिन की मेहनत के बाद आखिरकार आरोपी नोशाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version