भारत Pakistan को पानी कब देगा

भारत Pakistan को पानी कब देगा Amit Shah ने दिया करारा जवाब और शहबाज-मुनीर क्यों है परेशान

गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान द्वारा सिंधु जल संधि के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि भारत ने इस समझौते को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है। उन्होंने पहलगाम में हुए हमले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कश्मीर में शांति और प्रगति को बिगाड़ने की सोची-समझी चाल बताया है।

भारत Pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले लिए, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण था सिंधु जल संधि को खत्म करना। उस समय भारत ने पाकिस्तान की ओर बहने वाली सिंधु नदी का जल प्रवाह रोक दिया था, और तब से पाकिस्तान को पानी नहीं दिया जा रहा है। अब इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय ले लिया है।

पाकिस्तान ने किया था इस डील का उल्लंघन किया

अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने इस समझौते का उल्लंघन किया है, इसलिए अब उसे वह पानी नहीं मिलेगा जो पहले दिया जा रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया, “नहीं, यह संधि अब दोबारा लागू नहीं होगी। अंतरराष्ट्रीय समझौतों को एकतरफा रद्द करना आसान नहीं होता, लेकिन हमारे पास इसे निलंबित करने का अधिकार था और हमने वही किया।”

यह भी पढ़ें : भारत और साइप्रस : व्यापारिक लेन-देन 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया

अमित शाह ने आगे कहा कि यह समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और विकास की भावना से किया गया था, लेकिन जब इसकी शर्तों का उल्लंघन हुआ, तो इसका कोई मतलब नहीं रह गया। 22 अप्रैल भारत के लिए एक दर्दनाक दिन साबित हुआ, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए 25 से अधिक पर्यटकों की आतंकियों ने नाम पूछकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और दुश्मन के कई सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले की तीखी आलोचना करते हुए इसे कश्मीर की शांति को बिगाड़ने और युवाओं को गुमराह करने की सोची-समझी चाल करार दिया। उन्होंने कहा, “यह हमला जानबूझकर किया गया था ताकि घाटी में बढ़ते पर्यटन को प्रभावित किया जा सके और कश्मीरी युवाओं को विकास और तरक्की की राह से भटकाया जा सके।”

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना अग्निवीर जीडी एडमिट कार्ड 2025: डाउनलोड कैसे करें

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment