मुंबई में हुआ बड़ा हादसा : मुंबई में हुआ बड़ा हादसा ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से 5 यात्रियों मौत

मुंबई में हुआ बड़ा हादसा

मुंबई में एक बड़ा लोकल ट्रेन हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार 9 जून को मुंब्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में भीड़ के कारण कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत होने की आशंका है, हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि करीब 10 से 12 लोग ट्रेन से गिर गए थे। हादसे की मुख्य वजह लोकल ट्रेन में जरूरत से ज्यादा भीड़ होना माना जा रहा है, जिससे लोग दरवाजों और किनारों पर लटककर सफर कर रहे थे।

भारतीय रेलवे के अनुसार, यह हादसा ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, जिससे वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 10 से 12 लोग ट्रेन से नीचे गिरे हैं। हादसे में कम से कम 6 यात्री घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि यात्री दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सेंट्रल रेलवे ने एक बयान में कहा, “ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से लगभग 10 से 12 यात्री नीचे गिर गए। यह दुखद घटना होते ही रेलवे और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायल लोगों को फौरन इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा ज्यादा भीड़ के कारण हुआ, क्योंकि कई यात्री ट्रेन के दरवाजे के पास लटकते हुए यात्रा कर रहे थे। इस घटना के चलते सेंट्रल रेलवे लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मृतकों की संख्या को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मुंब्रा रेल दुर्घटना पर सेंट्रल रेलवे के CPRO स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, “हमने देखा है कि कई बार यात्री ट्रेन में जगह होने पर भी फुटबोर्ड या ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा करते हैं। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने पहली सूचना दी थी कि डाउन-थ्रू ट्रैक पर 6 यात्री घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वहां 8 यात्री थे।

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment