
रेलवे टिकट में धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे एजेंट, AI और आधार से पहचान ,बल्क बुकिंग पर एक्शन IRCTC के APP में हुआ बदलाव
भारतीय रेल की इजाजत के बिना रेलवे टिकट कोई फर्जी अकाउंट से बुक नहीं कर पाएगा साइबर कैफे वाले एक ही अकाउंट से हजारों टिकट बुक कर देते हैं जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती है अब AI तकनीक से उसको डिटेक्ट किया जाएगा और इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और उन सभी के अकाउंट बंद कर दिए जा रहे हैं
यह भी पढ़े :- दिल्ली से राजस्थान : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी नमो भारत और मेट्रो
भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग में हो रही धांधली के स्तर काम करने के लिए और इस को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है रेलवे IRCTC एप्लीकेशन में कुछ बदलाव किये हैं और कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं जिससे आम यूजर्स को टिकट की बुकिंग के दौरान होने वाले परेशानियों से छुटकारा मिलेगा रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े बिना अनुमति के एजेंट फर्जी ईमेल के जरिए टिकट बुकिंग करते हैं और इस पर मनमानी चार्ज भी करते हैं और एक ही आईडी से कई सारी टिकट बुक कर देते हैं जिससे आम यूजर्स को रेलवे टिकट ही नहीं मिल पाती है वह टिकट फुल दिखती है और और एजेंट इनको अपने मन माने दामों पर बेच देते हैं इसीलिए यूजर्स को इससे निजात दिलाने के लिए इंडियन रेलवे ने कड़ी शक्ति से कदम उठाया है इससे आम यूजर्स को काफी फायदा पहुंचाने वाला है
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अब कोई भी रेलवे टिकट बुकिंग एजेंट भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन विभाग निगम के प्लेटफार्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनसे टिकट बुक नहीं कर पाएगा और बहुत से फर्जी एजेंट ने रेलवे के अकाउंट पर रेलवे के IRCTC के अकाउंट पर फर्जी अकाउंट बनवा रखे हैं जिससे लोगों को ठगा जा रहा है अब इसी की फर्जी वाड़े को रोकने के लिए AI और आधार का सहारा लिया जा रहा है जिससे रेलवे ने अपने APP में काफी बदलाव भी कर दिए हैं

IRCTC के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में निष्पक्षता लाने के लिए यह कदम उठाया गया है जिसमें फर्जी अकाउंट वाले जो रेलवे टिकट की बुकिंग करते थे उन पर एक लगाम लगाई जा रही है जिससे सभी आम यात्रियों को एक समान सुविधाएं मिलेंगी AI आधारित एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के जरिए इसका सॉल्यूशन किया जा रहा है
तीन करोड़ से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक किये जा रहे है
अधिकारी ने बताया कि IRCTC ने पिछले एक साल में 3.5 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद कर दिए हैं, जिससे वेबसाइट पर भीड़ कम हो गई है और सिस्टम अब बेहतर तरीके से काम कर रहा है।
IRCTC का AI प्लान
रेलवे अधिकारी ने कहा, “सोचिए अगर 1,000 लोग टिकट के लिए बार-बार कोशिश करें, तो ये करीब 30,000 बार की कोशिश बन जाती है। इससे उन लोगों को नुकसान होता है जो सिर्फ एक बार सही तरीके से टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं।”
उन्होंने बताया कि ऐसी धोखाधड़ी को रोकने के लिए IRCTC ने नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक लगाई है, जो ऐसे फर्जी अकाउंट्स को पहचान लेती है और बुकिंग सिस्टम को खराब करने से पहले ही उन्हें बंद कर देती है।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि इस पहल के नतीजे काफी पॉजिटिव आए हैं और इससे IRCTC को काफी नए यूजर्स मिले हैं जिन्होंने अपने आईडी बनाई है और इसमें फ्रॉड यूजर आईडी वाले की तादाद भी कम हो गई है जिससे साइट पर काफी लोड कम हो गया है अब रेलवे टिकट आरक्षण व्यवस्थित की सुविधा व्यवस्थित हुई है