शेफाली जारीवाला की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को हैरान परेशान कर दिया है अचानक मौत किस कारण से हुई है ये हर कोई जानना चाहता है, मौत से जुड़ी पूरी कहानी सामने आई है उनकी मौत कब और कैसी हुई आईए जानते हैं
शेफाली जारीवाला की मौत से पूरा बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री भी सदमें में है यह बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम थीं. मगर 28 जून को उनका अचानक निधन हो गया. बताया जा रहा है की एक्ट्रेस की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई.
शनिवार को उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने उनका अंतिम संस्कार किया. अब मुंबई पुलिस इसी बीच उनकी मौत का असली कारण ढूंढने की कोशिश में लगी थी. अब एक्ट्रेस की मौत कब और कैसे हुई इसकी जानकारी सामने आ गई हैaa

कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत
27 जून को शेफाली जरीवाला ने अपने घर पर सत्यनारायण की पूजा करवाई थी। इसके लिए उन्होंने उपवास भी रखा था। उपवास के दौरान भी शेफाली ने अपनी एंटी-एजिंग दवाइयां और ग्लूटाथियोन इंजेक्शन का एक डोज लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्लूटाथियोन एक एंटीऑक्सीडेंट एमिनो एसिड है। यह लीवर की परेशानी को कम करने, स्किन का रंग साफ करने और शरीर में मौजूद खतरनाक फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करता है।
ये इंजेक्शन्स सेफ नहीं होते ये तभी सेफ होते हैं अगर इसे एक स्पेशलिस्ट मेडिकल प्रोफेशन की देख-रेख में दिया जाए. अगर इन्हें गलत तरीके से लगाया जाए तो इससे खास प्रकार की एलर्जी हो सकती है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दवाइयों के अलावा शेफाली मल्टीविटामिन्स भी ले रही थीं और स्किन को निखारने के लिए कोलेजन का इस्तेमाल कर रही थीं.
27 जून की रात करीब 10:30 बजे वह बेहोश होकर गिर गई इस दौरान उनकी बॉडी कांप रही थी इसके बाद एक्ट्रेस को अंअंधेरी पश्चिम के बेलेव्यू हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उनके परिवार को सलाह दी कि वो उन्हें विले पार्ले के कूपर हॉस्पिटल में ले जाएं पुलिस की एक टीम कपूर हॉस्पिटल करीब 11:45 में पहुंच गई थी
डॉक्टर्स की टीम ने पोस्टमार्टम में बताया
सरकारी डॉक्टरों की एक टीम ने शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम किया। नियम के अनुसार, पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। पोस्टमार्टम के दौरान उनकी आंत को सुरक्षित रखा गया है। मौत का असली कारण पता करने के लिए आंत को मुंबई के कलिना में मौजूद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में केमिकल जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि डॉक्टरों को शक है कि उपवास रखने और उपवास के दौरान दवाइयां लेने के कारण उनके ब्लड प्रेशर में भारी गिरावट आई होगी, जिससे कार्डियक अरेस्ट हुआ होगा.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है जिसमें दो से तीन दिन का समय लग सकता है लेकिन उनकी ऑतो की रिपोर्ट में कुछ लंबा वक्त लग सकता है
इसमें करीब 90 दिन का समय लगेगा पुलिस ने शेफाली के पति और परिवार के सदस्य उनके नौकर और करीब रिश्तेदारों के सभी सदस्यों का बयान दर्ज कर लिया है लेकिन किसी ने भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या आपत्तिजनक वजह नहीं मिली है
अंबोली पुलिस ने इस मामले को एक्सीडेंटल डेथ (Accidental Death) के तौर पर दर्ज किया है। ऐसा तब किया जाता है जब मौत घर पर हो जाए और व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करवा रहा हो। यह प्रक्रिया अप्राकृतिक मौत के मामलों में अपनाई जाती है।
फॉरेंसिक टीम को शेफाली जरीवाला के घर से दो एंटी-एजिंग दवाओं के डब्बे भी मिले हैं। टीम ने शेफाली के कपड़े, गद्दे और चादरों की भी जांच कर ली है।
![]()