Newslivereport.in

सोने के भाव ने छुआ आसमान : सस्ते होने के आसार नहीं दिख रहे है

सोने के भाव ने छुआ आसमान पहुंचा एक लाख के करीब  चांदी ₹1.06 लाख के पार, चेक करें भाव

सोने के भाव ने छुआ आसमान

इजरायल का ईरान पर हमले के बाद सोने-चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रहा है . इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई, जबकि चांदी ने 1.06 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है. इस हफ्ते में सोने के भाव में 3,194 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिला है जबकि चांदी के भाव में 607 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती आई है. अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर इसकी कीमतों में हफ्तेभर में हुए बदलाव और इसके लेटेस्ट रेट पर नजर जरूर डाल लें.

शुक्रवार को MCX पर सोना पहली बार ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जो अब तक की सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है। इस तेज़ी के पीछे मध्य पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अस्थिरता मुख्य वजह रही। अमेरिका में महंगाई के अपेक्षाकृत कमजोर आंकड़ों ने यह संकेत दिया कि फेडरल रिजर्व भविष्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा। इसके अलावा, इज़राइल द्वारा ईरान की परमाणु सुविधा पर किए गए हमले ने वैश्विक शेयर बाज़ारों में घबराहट बढ़ा दी, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने को प्राथमिकता दी, और इसकी कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली, जो कि पिछले बंद भाव 98,392 रुपये से 1,108 रुपये यानी करीब 1.12% की तेजी के साथ रही। दिन के दौरान सोने ने और मजबूती दिखाई और 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सर्वाधिक ऊंचा स्तर छू लिया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (9 से 13 जून) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 95,864 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 99,058 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 प्योरिटी वाली चांदी (Silver) की कीमत 105,560 से बढ़कर 106,167 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

पिछले एक हफ्ते में कितना बदला सोने का रेट

09 जून, 2025-    95,864 रुपये प्रति 10 ग्राम

10 जून, 2025-    96,359 रुपये प्रति 10 ग्राम

11 जून, 2025-    96,235 रुपये प्रति 10 ग्राम

12 जून, 2025-    97,455 रुपये प्रति 10 ग्राम

13 जून, 2025-    99,058 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछले एक हफ्ते में कितना बदला चांदी का रेट

09 जून, 2025-    105,560 रुपये प्रति किलोग्राम

10 जून, 2025-    107,000 रुपये प्रति किलोग्राम

11 जून, 2025-    105,494 रुपये प्रति किलोग्राम

12 जून, 2025-    105,498 रुपये प्रति किलोग्राम

13 जून, 2025-    106,167 रुपये प्रति किलोग्राम

कितनी और बढ़ सकती है सोने की कीमत?

बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) का मानना है कि अगले 12 महीनों में सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। गोल्डमैन भी अपने अनुमान में कहा है कि 2025 के अंत तक सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है और 2026 के बीच तक यह 4,000 डॉलर के करीब पहुंच सकता है।

उनका कहना है कि केंद्रीय बैंक लगातार बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी कीमतों में और तेजी आ सकती है।

Exit mobile version