हिमाचल में बादल फटा दो की मौत, 11 लापता

हिमाचल में बादल फटा और  कुल्लू व धर्मशाला में पांच जगह बादल फटने से दो लोगों की मृत्यु हो गई और 11 अभी तक लापता हैं उनकी तलाश जारी है

हिमाचल में बादल फटा

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है बुधवार को मौसम में हिमाचल में कहर बरसाया कुल्लू जिले में चार जगह सैंज के जीवानाला, गड़सा के शिलागढ़, मनाली के स्नो गैलरी और बंजार के होरनगाड़ और धर्मशाला के खनियारा की मनूणी खड्ड में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मची। कुल्लू में 8 गाड़ियां, 10 पुलिया और एक बिजली का प्रोजेक्ट बह गया। और सैंज के रैला बिहाल में बादल फटने से तीन लोग बह गए हैं।

धर्मशाला के पास बाढ़ से हुआ हाइड्रो प्रोजेक्ट में हादसा जिसमे कई मजदूर लापता हो गए है  और धर्मशाला के पास खनियारा इलाके में मनूणी खड्ड में आई बाढ़ की वजह से एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 10 से ज्यादा मजदूर बह गए। अब तक दो मजदूरों के शव मिल चुके हैं। एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। वहीं, कुल्लू की सैंज घाटी के शैंशर, शांघड़ और सुचैहन पंचायतों में 2,000 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। यहां 150 से ज्यादा पर्यटक वाहन भी रुके हुए हैं क्योंकि सिउंड के पास सड़क टूट गई है और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया है। और लाहौल में भी करीब 25 पर्यटक फंसे हुए हैं।

कई सड़कें और बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए है

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। राज्य में औट-बजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 समेत 171 सड़कें बंद हैं और 550 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिससे कई जगहों पर बिजली नहीं है। बुधवार को गगल एयरपोर्ट पर चार विमान तो उतरे, लेकिन दिल्ली और शिमला की दो उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं, शिमला और कुल्लू से कोई भी फ्लाइट नहीं चल सकी।

भारी बारिश और बाढ़ से भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मच गई है। बंजार में एक छोटा पुल और वाहन बह गए, कई गांवों में पानी और मलबा भर गया। स्कूल तक मलबा पहुंच गया, लेकिन बच्चों को समय रहते बचा लिया गया। सैंज में एक बिजली प्रोजेक्ट और कई पुल बह गए हैं। मणिकर्ण, जिभी और लाहौल में भी बाढ़ का असर दिखा है।

सड़कें, बाजार और हवाई सेवाएं प्रभावित
कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में 171 सड़कें बंद हैं और 550 बिजली ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे। थुरल बाजार पानी से भर गया, जिससे दुकानों को बंद करना पड़ा। गगल एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें रद्द हो गईं और शिमला-कुल्लू से कोई फ्लाइट नहीं चली। एनएचपीसी पावर हाउस में पुलिस गार्ड का शेड बह गया, एक जवान घायल हुआ और कुछ हथियार भी बह गए।

प्रशासन सतर्क, अलर्ट जारी
राज्य में 1 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को नदी-नालों के पास न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। आपातकालीन टीमें एक्टिव हैं और हेल्पलाइन नंबर 112 भी जारी किया गया है। जल क्रीड़ा गतिविधियां फिलहाल बंद कर दी गई हैं।

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment