PM Modi का बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है जानिए आज का प्रोग्राम कहा – कहा जायेगे कहा होगा शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है पीएम का आज बिहार के बिक्रमगंज में एक प्रोग्राम होना है और विक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे और बिहार को 48 हजार 500 करोड रुपए की विकास योजनाओं का उपहार भी देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर बिहार राज्य में है वह अपने बिहार दौरे के पहले दिन में पटना पहुंचे और
PM Modi ने पटना एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया साथ ही बिहटा के नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया पीएम ने मेगा रोड शो भी किया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सांसदों और विधायकों और विधान परिषद सदस्यों और अधिकारियों के साथ चुनावी बैठक की और पटना में ही रात को विश्राम किया आने वाले कुछ महीनो में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं उन सभी को मध्य नजर रखते हुए बीजेपी के कार्यकाल और विधानसभाओं के विधायकों से भी बात की और यह आश्वासन दिया कि इस बार बिहार में बीजेपी का पर्चम लरायेगा, PM Modi के बिहार दौरे से दूसरे और अंतिम दिन यानी आज उनका मेगा कार्यक्रम भी होना है
यह भी पढ़ें: Operation Shield मॉक ड्रिल होगी इन 4 राज्यों में
PM Modi काराकाट लोकसभा क्षेत्र के विक्रमगंज में मेगा रैली को संबोधित करेंगे. रोहतास जिले के विक्रमगंज से प्रधानमंत्री मोदी बिहार को 48 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण होना है, तो कुछ का शिलान्यास. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना से हेलीकॉप्टर से विक्रमगंज पहुंचेंगे. हेलीकॉप्टर के लिए कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलीपैड बनाया गया है. प्रधानमंत्री की रैली के लिए विक्रमगंज के दुर्गदीह में 444 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया गया है.
परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
PM Modi जिन परियोजनाओं को उद्घाटन करने जा रहे हैं उनमें सड़क और रेल लाइन भी शामिल हैं पीएम मोदी बिक्रमगंज से 249 करोड रुपए की लागत वाली पटना गया डोभी और फोरलेन सड़क और गोपालगंज में फोर लाइन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग, सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन, जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर और कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन का लोकार्पण भी पीएम मोदी करेंगे
यह भी पढ़ें: PM Modi : का बिहार दौरा

किन किन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवीनगर पावर प्लांट में फेज दो के तहत 800 मेगावाट की तीन यूनिट, राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा नदी पर पुल, रामनगर-कच्ची दरगाह NH -119 डी के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं की लगभग लागत 1083 करोड़ रुपये मापी गई है . पीएम पटना के हार्डिंग पार्क में 5 टर्मिनल के रेलवे प्लेटफॉर्म, NH -119 ए के पटना-आरा-सासाराम खंड पर चार लेन और NH -319 बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता खंड को छह लेन करने से संबंधित कार्य का शिलान्यास भी करेंगे.