Financial Changes : गैस सिलेंडर, आधार, Credit Card, UPI और FD समेत बदल सकते हैं कई नियम

Financial Changes होंगे अगले महीने से गैस सिलेंडर, आधार, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़ी कई नीतियों में बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा।


Financial Changes

महीने के शुरुआती दिनों में कुछ फाइनेंशियल बदलाव होते रहते हैं जिनका असर सीधा आम जनता पर पड़ता है रविवार से जून का महीना भी शुरू होने जा रहा है इसके साथ ही नए-नए रूल भी बदलने जा रहे हैं इनमें पहला है EPFO 3.0 यह सरकार अगले में लॉन्च कर सकती है अगर यह लॉन्च होता है तो EPFO को अकाउंट होने पर अपना पैसा ATM और UPI के जाइए आसानी से निकाल सकते हैं आगे जानते हैं कि अगले महीने और कौन-कौन से बदलाव होने वाले हैं

Aadhaar Card का नया अपडेट के नियम.

अगले महीने से आधार कार्ड में मुफ्त अपडेट की सुविधा बंद हो रही है। इसकी आखिरी तारीख 14 जून है। यानी अगर आप आधार में कोई सुधार या अपडेट मुफ्त में कराना चाहते हैं, तो 14 जून से पहले करा लें। इसके बाद आपको हर अपडेट के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। यह भी Financial Changes  में ही आता है

कोटक बैंक का क्रेडिट कार्ड का नया अपडेट

Financial Changes में एक और बदलाव अगर आपके पास भी कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो 1 जून से आपकी Auto Debit Transaction फेल हुई तो बैंक आपसे  2 % का बाउंस चार्ज कटेगा , जो कि कम से कम 450 रुपये और अधिकतम 5000 रुपये होगा।

ATF (हवाई जहाज वाला तेल )और गैस का दामों में विर्धि

ऑयल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को सीएनजी-पीएनजी के दामों की जांच करती हैं और नए दाम जारी करती हैं। इनके अलावा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF Price)जो हवाई जहाज में इस्तेमाल होता है इसके दामों की भी जांच होती है। 1 जून से इन तीनों के दाम बदल सकते हैं।

गैस सिलेंडर के दामों में फेरबदल हो सकता है

Financial Changes में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने LPG सिलेंडर के दामों की भी समीक्षा करती हैं और उसके बाद नए दाम जारी करती हैं। ऐसे में 1 जून से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। ये भी संभव है कि दामों में कोई बदलाव न हो।

FD के रेट में भी बदलाव की संभावना हैं

फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज घट सकता है, क्योंकि RBI ने पहले ही दो बार रेपो रेट में कटौती की है और जून में तीसरी कटौती की संभावना है।

अगर रिजर्व बैंक जून में फिर से रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों की FD पर मिलने वाला रिटर्न भी कम हो सकता है।

रेपो रेट में लगातार कटौती के चलते फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें घट सकती हैं।

RBI द्वारा रेपो रेट कम किए जाने के कारण एफडी में निवेश करने वालों को कम ब्याज मिल सकता है।

जून में रेपो रेट में संभावित गिरावट के बाद बैंकों द्वारा FD की ब्याज दरों में भी कटौती की जा सकती है।

म्यूचुअल फंड के इस रूल में बदलाव के भी संभावना

SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड योजनाओं के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है। 1 जून से लागू होने वाले इस नियम के तहत ऑफलाइन ट्रांजैक्शन का टाइम दोपहर 3 बजे और ऑनलाइन के लिए शाम 7 बजे से होगा। यदि इस समय के बाद ऑर्डर किया जाएगा तो उसे अगले वर्किंग डे के लिए माना जाएगा।

UPI लेन-देन में किया जायगा बदलाव

NPCI के नए नियम के तहत, अगले महीने से UPI पेमेंट करते समय आपको केवल उस व्यक्ति या संस्था का असली बैंक नाम (Ultimate Beneficiary Name) ही दिखाई देगा। यूजर द्वारा ऐप में सेव या एडिट किया गया नाम अब नहीं दिखेगा। यह बदलाव सभी UPI ऐप्स को 30 जून तक लागू करना होगा।

 

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment