दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची केदारनाथ-बदरीनाथ,पूजा-अर्चना दर्शन कर लिया आशीर्वाद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बीजेपी सरकार के 100 का कार्यकाल पूरा हो गया है इसी अवसर पर वह देवभूमि उत्तराखंड पहुंची उन्होंने पहले हरिद्वार में गंगा आरती की और उसके बाद वहां बाबा केदारनाथ की दर्शन किए दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार सुबह पहले केदारनाथ धाम पहुंची थी यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और पूजा ,अर्चना कर उन्होंने देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की इसके बाद उन्होंने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इससे पहले रविवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंची थी
दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और उनके पति ने हर की पौड़ी पहुंचकर गंगा में स्नान किया इस दौरान गंगा सभा ने भी स्वागत किया मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार हरिद्वार पहुंची है इस मौके पर मुख्यमंत्री जी कहा है की मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है मैं अपनी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर पुण्य भूमि हरकी पौड़ी पर आई हूं मैं मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अपना स्थान बनाएं और दिल्ली की खुशहाली और दिल्ली की जनता के लिए प्रार्थना भी की उन्होंने यह संदेश भी दिया है कि दिल्ली को एक अच्छे शहर के रूप में विकसित करना है

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए इस पवित्र तीर्थ स्थल पर आते हैं। केदारनाथ यात्रा 2025, 2 मई से शुरू हो गई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 मार्च 2025 से शुरू हो गए थे। आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और जरूरी बातें।
केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी क्यों है ?
केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को जरूरी कर दिया गया है क्योंकि यह सरकार को यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण करने एवं आपात स्थिति को ट्रैक करने और सुविधाओं को बेहतर प्रदान करने में काफी मददगार साबित होता है और बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रियों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मुफ्त है यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है इसका मकसद केवल यही पता लगाना है कि केदार यात्रा के लिए कितने श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं जिससे सरकार सभी यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा दे सकें और किसी भी यात्री को कोई भी परेशानी ना हो
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें
स्टेप 1. उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Register” बटन पर क्लिक करें इसके बाद, स्क्रीन पर खुले जरूरी जानकारी को भरके अपना अकाउंट बनाएं।