मंगलवार को सबसे ज्यादा अडानी पावर ग्रुप (Adani Power Ltd) के शेयर 8 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई , जबकि कारोबार के अंत में शेयर 5.9 फीसदी चढ़कर 506 रुपये पर बंद हुआ

मंगलवार को सबसे ज्यादा अडानी पावर ग्रुप (Adani Power Ltd) के शेयर 8 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई , जबकि कारोबार के अंत में शेयर 5.9 फीसदी चढ़कर 506 रुपये पर बंद हुआ.
मंगलवार का दिन अडानी पावर ग्रुप (Adani Group) के कई शेयरों के लिए शानदार साबित हुआ। विशेष रूप से अडानी पावर ग्रुप (Adani Power Ltd) के शेयरों ने जबरदस्त उछाल दिखाया। इसके साथ ही अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी विल्मर और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली और इनमें तेजी से खरीदारी हुई।
मंगलवार को सबसे ज्यादा जोस अडानी पावर ग्रुप (Adani Power Ltd) के शेयरों में देखने को मिला, जो कारोबार के दौरान करीब 8% तक उछले। हालांकि दिन के अंत में यह शेयर थोड़ी गिरावट के साथ भी 5.9% की बढ़त के साथ 506 रुपये पर बंद हुआ।
वहीं, भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 53 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी लगभग बिना किसी बदलाव के सपाट बंद हुआ।
मंगलवार को अडानी पावर के शेयरों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान इसका शेयर भाव 610 रुपये तक पहुंच गया, जबकि दिन की शुरुआत में यह 563.30 रुपये पर रहा था। हालांकि, अभी भी यह शेयर अपने ऑल टाइम हाई 895 रुपये से करीब 28% नीचे कारोबार पर बना हुआ है।

जनवरी- 2023 में हिंडनबर्ग ने अडानी पावर ग्रुप को लेकर खुलासे किए थे जिसके बाद सबसे पहले अडानी पावर ने पलटी मारी थी और चंद महीने में ही शेयर बाजार ने न्यू हाई बना दिया. जिसके बाद फरवरी-2023 में अडानी पावर ग्रुप के शेयर कम हो कर 132.40 रुपये पर पहुंच गया था.
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में यह आरोप लगाया गया था कि अडानी पावर ग्रुप की कंपनियों के शेयर करीब 85 फीसदी तक जरूरत से ज्यादा मूल्य पर ट्रेड हो रहे हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी पावर ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इससे निवेशकों का भरोसा हिल गया था और लंबे समय तक बाजार में निगेटिव सेंटीमेंट बना रहा।
क्या कारण है अडानी पावर ग्रुप में तेजी का
असल में अडानी पावर ग्रुप के शेयरों में हालिया तेजी के पीछे कई अहम वजहें हैं। मई महीने में कंपनी को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से 1500 मेगावाट का बड़ा प्रोजेक्ट मिला था, जिसे मिर्जापुर में पूरा किया जाना है।
हालांकि, चौथी तिमाही के नतीजों में थोड़ा दबाव देखने को मिला। फिर भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.7% बढ़कर 2637 करोड़ रुपये रहा। वहीं, इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 14,237 करोड़ रुपये दर्ज की गई। अडानी पावर ग्रुप लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर कंपनी है. यह कंपनी बिजली उत्पादन, वितरण और ट्रांसमिशन का काम करती है. अडानी पावर ग्रुप के बिजली प्लांट गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, और झारखंड में हैं. अडानी पावर की स्थापना साल 1996 में हुई थी.
