दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 242 बांग्लादेशी पकड़े गए।

दिल्ली पुलिस ने 242 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से रह रहे थे। इन सभी के पास भारत में रहने के लिए जरूरी कागजात नहीं थे, इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

बांग्लादेशी

दिल्ली पुलिस ने अवैधरूप से रह रहे 242 बांग्लादेशी को हिरासत में ले लिया है यह बिना दस्तावेज के भारत की सीमाओं में प्रवेश कर अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त एडिशनल डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी

मनोज कुमार मीणा ने बताया कि बाहरी जिले की विदेशी सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगोलपुरी रेलवे लाइन के पास कुछ बांग्लादेशी रह रहे हैं और कुछ गलत गतिविधियां भी चल रही थी इस सूचना के आधार पर सेल की एक विशेष टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और मौके पर पहुंचे और जैसे ही वे मौके पर पहुंचे तो बांग्लादेशी पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच शुरू कर दी है

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ये सभी व्यक्ति बांग्लादेश के नागरिक हैं और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध कागजात ट नहीं थे । इस के बाद, पुलिस ने बाहरी जिले के कई क्षेत्रों में छापेमारी अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत मंगोलपुरी और आसपास के इलाकों से कुल 242 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। ये सभी भारत में अवैध रूप से दाखिल होकर यहां रह रहे थे।

मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इन सभी के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे भारत में कब और कैसे दाखिल हुए। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इनका किसी संगठित गिरोह या नेटवर्क से तो संबंध नहीं है, जो अवैध तरीके से लोगों को भारत में घुसने में मदद करता हो। पुलिस अधिकारियो के मुताबिक इस तरह की छापेमारी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अवैध प्रवास पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

बाहरी जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें अपने आस-पास किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment