क्या आपके पास भी पुराना आधार कार्ड है तो जल्दी अपडेट करवा लो नहीं तो देना पड़ेगा चार्ज

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, तो आपको अपडेट करवाना जरूरी है। अगर उसमे कोई उसमें कोई गलत जानकारी होगी या फिर कुछ अपडेट करना रह गया है, तो आपको सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा, बैंकिंग सेवाएं, पहचान से जुड़े काम और अन्य जरूरी कार्यों में भी रुकावट आ सकती है।

आधार कार्ड

आज के समय में आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक अहम पहचान बन चुका है। चाहे बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाना हो, बैंक से जुड़े काम निपटाने हों या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो—हर जगह आधार की मांग की जाती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि आधार में नाम, पता या अन्य विवरण गलत दर्ज हो जाते हैं, जिसकी वजह से ज़रूरी कार्यों में रुकावट आ जाती है।

ऐसे में UIDAI ने आम लोगों को राहत देते हुए आधार कार्ड में सुधार का एक और मौका दिया है। जिन लोगों के आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज है, वे 14 जून 2025 तक इसे बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं। यह सुविधा पहले भी उपलब्ध कराई गई थी, जिसकी अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 थी। लेकिन अब इसकी समय-सीमा बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें।

बस 2 दिन बचे है फिर इसके बाद अपडेट करवाने के लिए चार्ज देना पड़ेगा लेकिन अब अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट कर सकते हैं.अगर आप इस डेडलाइन के बाद आधार अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए 50 रुपये का चार्ज देना होगा. ये चार्ज ऑनलाइन अपडेट के लिए myAadhaar पोर्टल पर भी लागू होगा. इसके अलावा अगर आपको बायोमेट्रिक या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करानी है, तो इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा.

ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कैसे करें?

अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारी ऑनलाइन अपडेट (Aadhaar card Update online) करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर आप घर बैठे ये काम कर सकते हैं. आइए इसका आसान स्टेप्स जान  लेते हैं…

सबसे पहले वेबसाइट पर लॉगिन करें, अपना आधार नंबर और कैप्चर डालें और ओटीपी से लॉगिन करें. अब Document Update’ के ऑप्शन पर क्लिक करें और जिस जानकारी को अपडेट करना है, उसे चुनें. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें. सबमिट करते ही आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

10 साल पुराने आधार कार्ड वालों के लिए जरूरी

UIDAI ने हाल ही में एक अहम जानकारी दी है. अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, तो आपको उसे अपडेट कराना चाहिए. यह अपडेट भी 14 जून 2025 तक फ्री (Free Aadhaar update) में किया जा सकता है.

आधार कार्ड अपडेट कराना क्यों जरूरी है?

अगर आधार कार्ड में कोई पुरानी या गलत जानकारी है, तो इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है. साथ ही बैंकिंग, पहचान या अन्य कामों में रुकावट आ सकती है. UIDAI की फ्री अपडेट स्कीम आम लोगों के लिए एक अच्छा मौका है कि वे बिना कोई खर्च किए अपना आधार कार्ड सही और अपडेटेड करा लें .

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment