इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमला किया 104 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं

इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और तबरीज एव अन्य शहरों में हवाई हमले किए इन हमलो में ईरान के परमाणु केंद्र, मिसाइल निर्माण स्थल, सुरक्षा ठिकाने और सेना के ऑफिसेस को निशाना बनाया गया। ईरान की मीडिया के अनुसार अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है और और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं
पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात और युद्ध की ओर बढ़ते दिख रहे हैं इजरायल के हमले में ईरान के 104 लोगो के मौत हो चुकी है और ये संख्या और भी बढ़ने वाली है और 300 से अधिक लोग घायल हुए है अब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नए प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने इजरायल को अब तक की सबसे खुली चेतावनी दी है. उन्होंने थमकि देते हुआ कहा है की इजरायल ने जिस प्रकार से ईरान की संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन किया है उसका जवाब जल्द ही भयानक रुप से दिया जाएगा उन्होंने यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सीधे चेतावनी देते हुआ कहा है जिसे ईरानी मिडिया ने प्रसारित किया था
IRGC प्रमुख मेजर जनरल पाकपुर ने कहा कि ज़ायोनिस्ट सरकार ने आज हमारे देश की सुरक्षा को दुव्स्त किया है और इलाके की एकता को नुकसान पहुंचाया है। इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। इस गलत काम करने की उन्हें भारी सज़ा मिलेगी। हमारे कमांडर ने कहा है जो आम जनता का बलिदान और शहीदों का बदला लिया जाएगा। बच्चों को मारने वाली इस सरकार के लिए जल्द ही तबाही शुरू होगी।

इजरायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान, तबरीज और अन्य शहरों में हवाई हमले किए. इन हमलों में ईरान के परमाणु संयंत्र, मिसाइल निर्माण दफ्तर और रक्षा ,सैन्य कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया. ईरान के मीडिया के अनुसार, अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं
इन हमलों में 20 से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और IRGC के एयरोस्पेस फोर्स कमांडर अमीर अली हाजीजादेह मारे गए है . इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह हमला बेहद योजना बना कर किया था और इसे “ऑपरेशन राइजिंग लायन” नाम दिया गया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वयं इसकी पुष्टि की है
ईरान ने परमाणु समझौते की बातचीत पर लगा दी।
तेहरान पर इजरायली हमले के तुरंत बाद ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही परमाणु बातचीत से खुद को officially अलग कर लिया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब हमारे देश पर हमला हो रहा हो, तो बातचीत और समझौते का कोई मतलब नहीं रह जाता। इस घटना के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईरान को अभी भी एक दूसरा मौका मिल सकता है, बशर्ते वे समझौता करना चाहें तो . उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार हैं और उनमें से कई इजरायल के पास हैं.
तीन बड़े सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने तुरंत नए अफसरों की नियुक्ति कर दी है। हालांकि अभी इनके नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खबर है कि ये सभी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से हैं और पश्चिमी देशों के खिलाफ सख्त रुख रखने के लिए जाने जाते हैं।इस हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने गहरी चिंता जाहिर की है और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं रूस और चीन ने इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की है और ईरान के समर्थन में खड़े होने की बात कही है।
