1 बॉल पर 3 बार आउट होने से कैसे बचा बल्लेबाज, ओवर थ्रो पर ओवर थ्रो

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 :1 बॉल पर 3 बार आउट होने से कैसे बचा बल्लेबाज, ओवर थ्रो पर ओवर थ्रो क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया है

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में डिंडीगुल ड्रैगन्स और मदुरै पैंथर्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच के दौरान एक गेंद पर तीन बार ओवरथ्रो देखने को मिला। आर अश्विन की अगुवाई वाली टीम ने 151 रनों का टारगेट बिना किसी परेशानी के पार कर लिया।

क्रिकेट के मैदान पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलता रहता है। हाल ही में एक थ्रो ने तब सबका ध्यान खींचा था, जब गेंद विकेटकीपर के हाथों से निकलकर दोनों ओर के स्टंप्स से टकरा गई थी। अब एक और हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया है – एक ही गेंद पर तीन ओवरथ्रो! तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 के शनिवार को खेले गए मैच में इस घटना ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के सेलम स्थित SCF क्रिकेट ग्राउंड पर डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD) और मदुरै पैंथर्स (MP) के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट इतिहास की मज़ेदार घटनाओं में शामिल हो गया है। इस मैच के दौरान एक ओवर में ऐसी ‘कॉमेडी ऑफ एरर’ देखने को मिली कि दर्शक भी हैरान रह गए। बल्लेबाज़ के एक शॉट के बाद फील्डिंग टीम ने तीन बार रन आउट की कोशिश की, लेकिन हर बार गेंद स्टंप्स को छूने के बजाय दूर जाकर ओवरथ्रो में बदलती रही। बल्लेबाज़ों ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और एक के बाद एक रन चुराकर स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन भी इस रोमांचक मैच का हिस्सा रहे। हालांकि, मैच के दौरान डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD) के फील्डरों ने कई मौकों पर चूक की और रन आउट के सुनहरा मौका गंवा दिए। जैसे ही मुकाबला आखिरी ओवर में पहुंचा और क्रीज़ पर गुरजपनीत सिंह व एस. राजालिंगम मौजूद थे, फील्डिंग में अफरा-तफरी और ओवरथ्रो की भरमार देखी गई। अश्विन ने खुद एक शॉट को एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र में बड़ी सहजता से रोका, लेकिन इसके बाद की फील्डिंग में गड़बड़ियां टीम पर भारी पड़ गईं।

इसके बाद जब गेंद फील्डर के पास पहुंची और उन्हें थ्रो करना था, तब एक बड़ी चूक हो गई। उनका थ्रो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स से चूक गया और गेंदबाज़ ने भी बैकअप नहीं किया। इसी का फायदा उठाकर बल्लेबाजों ने दूसरा रन आसानी से पूरा कर लिया। इसके बाद गेंद विकेटकीपर बाबा इंद्रजीत की ओर फेंकी गई, लेकिन यह थ्रो भी उनके हाथों से छूट गया। नतीजतन, बल्लेबाजों ने तीसरा रन भी चुरा लिया। इस तरह एक ही गेंद पर बल्लेबाजों को तीन बार आउट करने का मौका फील्डिंग टीम ने गंवा दिया। यदि थ्रो का बैकअप ठीक से होता, तो यह स्थिति टाली जा सकती थी।

डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मदुरै पैंथर्स ने 8 विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की ओर से अतीक उर रहमान ने 41 गेंदों में शानदार 50 रन बनाए, जबकि ओपनर बालाचंदर अनिरुद्ध ने तेज़ तर्रार 24 गेंदों में 31 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी। डिंडीगुल के लिए डी. टी. चंद्रशेखर और जी. पेरियास्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट झटके।

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडीगुल ड्रैगन्स की शुरुआत दमदार रही। अश्विन और शिवम सिंह की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 124 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। अश्विन ने 29 गेंदों में 49 रन बनाए और पी. विग्नेश की गेंद पर आउट हुए। हालांकि, दूसरी ओर शिवम सिंह ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए महज 41 गेंदों में नाबाद 86 रन ठोक डाले और टीम को आसान जीत दिला दी।

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment