नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और लखनऊ की धमाकेदार टक्कर!
IPL 2025 GT vs LSG live Score
Gujarat Titans vs Lucknow Super Giant
पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ खेलेगी प्लेऑफ में जगह बना चुकी गुजरात अब दूसरे स्थान पर रहना चाहती है आज का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर हाई स्कोरिंग रहने की उम्मीद है
पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल के मैच में गुरुवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के साथ खेलेगी उसका इरादा जीत को कायम रखने का रहेगा और शीर्ष पर दूसरे स्थान पर जगह बनाने के कोशिस रहेगी गुजरात टाइटंस अब तक 12 मैचों में से 18 अंक ले चुकी है टाइटंस प्लेऑफ में जगह बना चुकी है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के 17 अंक हैं और यह मुकाबला रोचक है और टॉप 2 पर रहने वाली टीम को फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिलते हैं यही वजह है गुजरात के लिए जीत अहम है यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम का खेला जाएगा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसी है? मैच से पहले जानिए अहम बातें
आईपीएल 2025 के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिक्चर काफी हाई स्कोरिंग रही है इस मैदान पर कुल 11 पिच है लेकिन ज्यादातर मुकाबला तेज पिच ही हुए है 5 मैचों में अब तक छह बार यहां 200 से ज्यादा स्कोर बना है यहां पर सबसे छोटा स्कोर 159 रन का रहा जो गुजरात के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था गुजरात और लखनऊ का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग देखने को मिल सकता है दोनों टीम का टॉप बल्लेबाज काफी मजबूत है और यही वजह है कि पिच एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है।, T-20 में वैसे तो सभी टीमें बाद में खेलना पसंद करती है लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम की स्थिति थोड़ी अलग है यहां इस सीजन में 5 मैचों में 4 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है सिर्फ एक बार ही बाद में खेल कर गुजरात में दिल्ली कैपिटल को हराया था हालांकि वह वनडे मुकाबला था जोस बटलर की तूफानी बैटिंग से गुजरात में 204 रन बनाए थे और चार गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली थी यही वजह है इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग कर सकती है।

अहमदाबाद का आज का मौसम कैसा रहेगा?
अगर हम मौसम की बात करें तो कई राज्यों में बारिश हो रही है लेकिन अहमदाबाद में बारिश की आशा नहीं है वहां काफी गर्मी है और खिलाड़ियों को भी इससे परेशानी होती है AccuWeather के अनुसार अहमदाबाद में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा और मैच के अंत तक 33 डिग्री सेल्सियस हो जाने की संभावना है आसमान साफ रहेगा और पूरे मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर है ऐसे में क्रिकेट फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा जो बहुत रोमांचिक होने की संभावना है
गिल और साई की बैटिंग पर टिकी रहेगी सबकी नजर
इस सीजन शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 12 पारियों में 76.3 की औसत से 839 रन बनाये हैं अपने पिछले मुकाबले में उन्होंने डीसी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 205 रन की साझेदारी की यह जोड़ी आईपीएल इतिहास में एक सीजन में किसी भी जोड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा 939 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से अब महज 100 रन दूर है अगर इन बल्लेबाजों का बल्ला चला तो यह दोनों बल्लेबाज चल गए तो यह सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं ऑरेंज कैप की रेस में साई पहले और गिल दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं दूसरी तरफ लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के लिए यह सीजन अब बेहद निराशाजनक बनता जा रहा है पूरे सीजन में उन्होंने 11 पारियों में केवल 135 रन बनाए हैं उनका औसत बहुत कम है सात बार वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट मात्र 100 का रहा है
