Belrise Industries को ₹2,150 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिली
Belrise Industries लिमिटेड को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मंजूरी मिल गई है । कंपनी ने 19 नवंबर, 2024 को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा किया था और सेबी ने 4 मार्च, 2025 को मंजूरी दी थी।

IPO की व्यवस्था
इस IPO में 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं है, यानी पुराने निवेशक अपने शेयर नहीं बेच रहे हैं। इसलिए इस IPO से मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा। Belrise Industries इस फंड का इस्तेमाल अपने कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसमें से 1,618.1 करोड़ रुपये सिर्फ कर्ज घटाने के लिए रखे गए हैं। बाकी पैसा कंपनी अपने आम कारोबारी कामों (जैसे दफ्तर खर्च, संचालन आदि) में इस्तेमाल करेगी। 30 सितंबर 2024 तक कंपनी पर कुल 2,588 करोड़ रुपये का कर्ज था। कंपनी प्री-आईपीओ दौर में 430 करोड़ रुपये तक जुटाने पर भी विचार कर सकती है, जिससे नए निर्गम का आकार तदनुसार कम हो जाएगा।
IPO के शेयर इस तरह से बांटे जाएंगे
- 50% हिस्से आरक्षित हैं बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए,
जिसमें से 60% हिस्सा पहले से तय एंकर निवेशकों को मिलेगा। - 15% शेयर मिलेंगे गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) को, जैसे हाई नेट-वर्थ लोग।
- 35% शेयर आरक्षित हैं आम खुदरा निवेशकों के लिए, जो छोटी रकम लगाते हैं।
इस IPO का प्रबंधन Axis Capital, HSBC Securities, Jefferies India, और SBI Capital Markets जैसी कंपनियां कर रही हैं।
IPO के बाद, Belrise Industries के शेयरों को NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट किया जाएगा।
शरुआत से लेकर वर्तमान कार्य
Belrise Industries की शुरुआत 1988 में हुई थी। यह कंपनी दोपहिया, तिपहिया, कारों और ट्रकों के लिए ऑटो पार्ट्स बनाती है।
कंपनी जो चीजें बनाती है, उनमें शामिल हैं:
- मेटल फ्रेम (चेसिस)
- प्लास्टिक पार्ट्स (पॉलीमर कंपोनेंट)
- सस्पेंशन सिस्टम
- गाड़ी के ढांचे के हिस्से (बॉडी-इन-व्हाइट)
- एग्जॉस्ट सिस्टम (धुआं निकालने वाली प्रणाली)
निष्कर्ष :- सेबी से मंजूरी मिलना Belrise Industries के शेयर बाजार में आने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण कदम है। अब कंपनी अपने मुख्य प्रबंधकों के साथ मिलकर शेयर की कीमत (मूल्य बैंड) और IPO शुरू करने का समय तय करेगी।
Disclaimer :- यह ब्लॉग खासतौर पर पढ़ाई और सीखने के लिए बनाया गया है। इसमें जो शेयर या कंपनियां बताई गई हैं, वे सिर्फ उदाहरण हैं, सलाह नहीं। यह ब्लॉग किसी को भी निवेश करने की सलाह देने के लिए नहीं है। जो लोग इसे पढ़ रहे हैं, उन्हें अपने निवेश के फैसले खुद सोच समझकर और अच्छी तरह जानकारी लेकर ही करने चाहिए।