Newslivereport.in

Blue Aadhaar Card: अब घर बैठे बनवाएं

Blue Aadhar Card क्या  है खास क्यों जरुरत है इसकी ब्लू आधार कार्ड (बच्चों का आधार) बनवाने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI अधिकारी खुद आपके घर आकर बच्चे का आधार बनाएंगे। इसके लिए आपको पहले ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

देश में जिन बच्चों की उम्र पांच साल से कम है उनका Blue Aadhar Card बनाया जाता है। इस कारण ब्लू आधार कार्ड को बाल आधार के नाम से भी जाना जाता है। ब्लू आधार कार्ड को बनाने में बायोमैट्रिक की जरूरत नहीं होती है।

Blue Aadhaar Card

Blue Aadhaar Card: बच्चों का आधार क्यों जरूरी है?

भारत में आधार कार्ड आज हर व्यक्ति के लिए जरूरी पहचान पत्र बन गया है। इसकी मदद से लोग सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं,

स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं, बैंक खाता खोल सकते हैं और मोबाइल सिम भी ले सकते हैं। हालांकि, छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अभी भी कई परिवारों के लिए मुश्किल होता है,

क्योंकि उन्हें बच्चों को लेकर आधार केंद्र जाना पड़ता है और लाइन में लगना पड़ता है। इसी वजह से कई बच्चों का आधार नहीं बन पाता।

छोटे बच्चों या नवजात शिशुओं को आधार सेंटर ले जाना कई बार बड़ा मुश्किल होता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए UIDAI ने एक नई सुविधा शुरू की है। अब छोटे बच्चों का ब्लू आधार बनवाना पहले से आसान हो गया है।

इसके लिए अब माता-पिता को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि UIDAI के कर्मचारी खुद आपके घर आकर बच्चे का आधार बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। आइए जानते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे काम करेगी।

क्या होता है ब्लू आधार कार्ड (Blue Aadhaar Card) ?

क्या आप जानते हैं कि छोटे बच्चों का भी आधार कार्ड बनता है? इसे ही ब्लू आधार कार्ड कहा जाता है। आज देश की 90% आबादी के पास आधार कार्ड है, जिसमें बच्चों के आधार भी शामिल हैं। ब्लू आधार कार्ड बच्चों का आधार होता है, जो उनके माता-पिता के आधार से जोड़ा जाता है। इसे बनवाना अब बहुत आसान हो गया है। इसके लिए आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि UIDAI के कर्मचारी आपके घर आकर यह आधार बना देंगे।

Blue Aadhaar Card के लिए कैसे अप्लाई करें?

सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होम पेज पर ‘Service Request’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपको दो विकल्प दिखेंगे, जिसमें से ‘IPPB Customers’ को चुनें। अब आपके सामने कुछ नए विकल्प आएंगे, इनमें से ‘Child Aadhaar Enrollment’ को सेलेक्ट करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको बच्चे का नाम, पता, मोबाइल नंबर और नजदीकी पोस्ट ऑफिस की जानकारी भरनी होगी। फॉर्म सबमिट करने के करीब 10 दिनों के अंदर पोस्ट ऑफिस की टीम आपके घर आकर आपके बच्चे का आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी कर देगी।

Exit mobile version