CBSE 10th Exam New Rules : क्या दो बार एग्जाम होंगे

CBSE 10th Board Exam New Rules अब एक  साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा आईए जानते है क्या है नए नियम

CBSE 10th Board Exam New Rules आ गया है 2026 से CBSE बोर्ड 10th की बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएंगी बोर्ड ने  अब साल में दो बार परीक्षा आयोजित होने से जुड़े ड्राफ्ट को मंजूरी भी दे दी है CBSE के इस फैसले के बाद लोगों के मन में काफी सवाल है कि आखिर परीक्षाएं कब-कब होगी और रिजल्ट कब आएगा दूसरी परीक्षा में कौन कौन  हिस्सा  नहीं ले पाएगा किन लोगों को दूसरी परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा? ऐसे में हम आपको बोर्ड परीक्षा के नए नियमों से जुड़े हर एक सवाल का जवाब देंगे

CBSE 10th Exam New Rules

Q. क्या दोनों परीक्षाओं में हिस्सा लेना जरूरी होगा ?

Ans. दसवीं क्लास बोर्ड परीक्षा के नए नियम के अंतर्गत सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेना ऑप्शनल होगा अगर किसी छात्र को अपने नंबर सुधारने है तो वह इसमें हिस्सा ले सकते हैं वही एक बार ही इंटर्नल असेसमेंट होगा

Q. कितने विषयों की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं?

Ans. CBSE बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी पास और पात्र छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान भाषाओं में किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को अच्छा करने के लिए परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी

Q. किन्हें नहीं मिलेगा मौका?

Ans. अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या तीन से अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ  तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी ऐसे छात्रों को अगले साल फरवरी के महीने में मुख्य परीक्षाएं में ही परीक्षा दे सकेंगे

Q. सप्लीमेंट्री आने के बाद छात्रों को क्या करना होगा?

Ans. जिन विद्यार्थियों की परीक्षा में रिजल्ट कंपार्टमेंट आता है तो ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषयों की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Q. किन किन विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

Ans. जो छात्र खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, उन्हें उन विषयों की दूसरी परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी, जिनकी परीक्षा खेल इवेंट्स के समय पड़ रही है। वहीं, विंटर बाउंड स्कूलों के छात्र चाहें तो तय विषयों की पहली परीक्षा या फिर दूसरी परीक्षा, दोनों में से कोई एक चुन सकते हैं। इससे उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

Q. कब होंगी परीक्षाएं?

Ans. पहली परीक्षा फरवरी के बीच में शुरू होंगी. दूसरी परीक्षा मई के महीने में आयोजित की जाएगी

Q.  किन -2 छात्रों को दूसरी परीक्षा में मिलेगा मौका?

Ans. जो ज्यादा से ज्यादा तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं. या जिनके रिजल्ट में कंपार्टमेंट आई हो.

Q. सेलेबस के क्या है नियम?

Ans. दोनों परीक्षाएं पूरे साल के पूरे सिलेबस के आधार पर ही होंगी। दोनों का परीक्षा पैटर्न एक जैसा रहेगा यानी सवालों का तरीका और फॉर्मेट एक जैसा होगा। साथ ही, परीक्षा केंद्र भी दोनों के लिए एक ही रहेंगे, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

Q. क्या होंगी शर्तें?

Ans. पहली परीक्षा में शामिल होना और LOC (List of Candidates) भरना जरूरी है। अगर कोई छात्र दूसरी परीक्षा देना चाहता है, तो उसके लिए अलग से LOC भरनी होगी। दूसरी परीक्षा की LOC में कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा। साथ ही, पहली परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा में विषय बदलने की अनुमति नहीं होगी। यानी जो विषय पहले चुने गए हैं, उन्हीं में परीक्षा देनी होगी।

Q. रिजल्ट कब जारी होंगे ?

Ans. पहली परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में घोषित किया जाएगा, जबकि दूसरी परीक्षा का रिजल्ट जून में आएगा। पहली परीक्षा में जो प्रदर्शन होगा, उसकी जानकारी DigiLocker पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्र कक्षा 11 में एडमिशन ले सकेंगे। हालांकि, अंतिम योग्यता प्रमाण पत्र (Passing Certificate) सिर्फ दूसरी परीक्षा के बाद ही जारी किया जाएगा।

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment