Newslivereport.in

Elon Musk : होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति

क्या Elon Musk होंगे अगला अमेरिकी राष्ट्रपति टाइम ट्रैवलर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी ?

Elon Musk

अक्सर व्हाइट हाउस में जिस जोड़ी की तस्वीरें सामने आती रहती थीं, अब वो  टूट चुकी है. राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हाथ में हाथ डालकर घूमने वाली डोनाल्ड ट्रंप और Elon Musk की जोड़ी अब अतीत बन चुकी है. 2024 के चुनावों में एक-दूसरे के समर्थन के बाद दोनों के रिश्ते जब चरम पर थे, तभी एक टाइम ट्रैवेलर ने ये भविष्यवाणी कर दी थी कि साल 2025 में 6 महीने के अंदर ही ये दोनों के जोड़ी खत्म हो जाएगी .

भविष्यवाणियों की बात हो और नाम बाबा वेंगा या महान नास्त्रेदमस का न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन इस बार चर्चा में है एक रहस्यमय टाइम ट्रैवलर, जिसकी भविष्यवाणियाँ आज हर किसी को चौंका रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप और Elon Musk को लेकर की गई उसकी बातें बिल्कुल सटीक साबित हुई हैं, जिससे लोगों का भरोसा उस पर बढ़ने लगा है। हैरानी की बात ये है कि उसने कोविड-19 जैसी महामारी की भी पहले से भविष्यवाणी कर दी थी — और वो भी बिल्कुल सही! अब लोग न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि थोड़ा डरे हुए भी हैं: क्या वाकई इस समय में सफर करना मुश्किल  है? क्या ये भविष्यवक्ता आने वाले कल की तस्वीरों से पर्दा उठा रहा है?

ड्रू कर्टिस ने क्या कहा था ?

हम टाइम ट्रैवलर की बात कर रहे हैं, उनका नाम ड्रू कर्टिस है. उनका एक एक्स (ट्विटर ) पेज है, जिस पर वे अपनी सनसनीखेज भविष्यवाणियां डालते रहते हैं. हालांकि इससे पहले वो कभी इतनी चर्चा में नहीं आए, जितना इस वक्त हैं. टाइम ट्रैवलर ड्रू कर्टिस ने भविष्यवाणी की थी कि 2025 में ट्रंप, Elon Musk को नजरअंदाज कर देंगे. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ये बात सही सच होती दिख रही है कि ट्रंप 2025 में Elon Musk को अपने एजेंडे से बाहर कर देंगे.

क्या अमेरिका के राष्ट्रपति Elon Musk बनेंगे

 

कर्टिस ने साल 2028 के लिए भी एक दिलचस्प भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका अगर नॉन नेटिव नागरिकों को अमेरिकन चुनाव लड़ने देने का कानून पास करता है, तो Elon Musk अगला राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ेंगे. ये मुकाबला एलन मस्क और अर्नाल्ड श्वार्ज़ेनेगर के बीच होगा.

कर्टिस ने साल 2015 में ही 2020 की महामारी यानि कोविड 19 के बारे में भविष्यवाणी कर दी थी. हालांकि कर्टिस की भविष्यवाणियों को लेकर कुछ लोग संदेह करते हैं, लेकिन उनके पिछले पूर्वानुमानों ने उन्हें एक सटीक भविष्यवक्ता के रूप में स्थापित किया है. अगर उनकी भविष्यवाणियों पर भरोसा करेंगे तो अच्छी बात ये है कि उन्होंने कहा कि साल 2025 में थर्ड वर्ल्ड वॉर नहीं होगा, हालांकि साल में तूफान ज्यादा आएंगे

Exit mobile version