Fatty liver का ईलाज मिल गया है एम्स के डॉक्टरों ने बताएं दो गरेलु टिप्स लाखो लोगो को हुआ फायदा
आजकल के समय में भारतीय जीवन शैली और खराब खानपान के कारण Fatty liver होना आम बात हो गई है लिवर के फैटी होना भी एक सामान्य सी बात होती जा रही है लीवर के फैटी होने का शुरुआत में ही पता चल जाए तो इसका इलाज आसान हो जाता है कई बार तो दवाओं की भी आवश्यकता नहीं होती यही अगर यह दूसरी स्टेज पर पहुंच जाए तो इसमें थोड़ी गंभीर समस्या हो सकती है लेकिन Fatty liver होने से पूरे शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है इसके कारण से कई तरह के गंभीर रोग भी हो जाते हैं यदि आपका भी Fatty liver होना शुरू हो गया है तो डॉक्टर के बताएं इन तरीकों से आप लीवर पर बढ़े फैट को कम कर सकते हैं

बदलती जीवन शैली और खानपान के कारण अक्सर कम उम्र में ही Fatty liver के होने की शिकायत होने लगती है लीवर के फैटी होने का कारण लीवर पर चर्बी का जमा होना होता है इसके बहुत से मुख्य कारण भी हैं जैसे कि शराब पीना,मांस का सेवन करना और तली भूनी चीजे का सेवन करना और अत्यधिक दवाइयां से भी लीवर पर फैट जमा होने लगता है Fatty liver होने के यह शुरुआती कुछ मुख्य कारण है जिससे Fatty liver बढ़ाना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे यह यह Fatty liver दूसरी और तीसरी स्टेज तक भी पहुंच जाता है अगर इसका पता समय से चल जाए तो Fatty liver का प्राकृतिक उपचार भी कर सकते हैं जो आजकल बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है किस तरह कर सकते हैं Fatty liver का प्राकृतिक उपचार जानिए आयुर्वैदिक डॉक्टर अमित मुदगल से बातचीत में
Fatty liver से छुटकारा कैसे पाएँ?
Fatty liver होने की शुरुआती स्टेज पर इस पर जीवन शैली और खानपान में बदलाव करके इसको कम किया जा सकता है इसके अलावा कुछ सामान्य बातों पर भी ध्यान रखने पर समस्या कम हो जाती है जब आपको पता चल जाए कि लीवर पर फैट जमा होना शुरू हो गया है तो आपको अपने जीवन शैली में कुछ बदलाव करने चाहिए यदि आप शराब पी रहे हैं तो सबसे पहले शराब का सेवन करना बंद कर दे और फैट वाली सभी चीजों को खाना बंद कर दें केवल घर पर बना हेल्दी कर पोस्टिक खाना ही खाएं इसके साथ ही हल्दी, दूध और ग्रीन टी को अपने दिनचर्या में शामिल करना शुरू कर दें ये बाते एम्स में गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉ. अनन्य गुप्ता बताते हैं
Fatty liver को कम करने के कुछ आसान तरीके
- सही डाइट अपनाएं जैसे ज्यादा फाइबर वाली चीज़ें खाएं (जैसे फल, सब्ज़ियाँ, ओट्स, ब्राउन राइस,दालें, अंडा सफेद, टोफू, मछली)
- नियमित व्यायाम करें रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज़ या योगासन करें जैसे कपालभाति, अनुलोम-विलोम एक्स्ट्रा पेट की चर्बी कम करने से लिवर फैट भी घटता है
- शराब पूरी तरह बंद करें ,शराब फैटी लिवर की सबसे बड़ी वजहों में से एक है
- बिना डॉक्टरी सलाह के दवा या सप्लीमेंट न लें बिना डॉक्टर के पर्चे (prescription) के सीधे मेडिकल स्टोर या फार्मेसी से कोई दवाई न ख़रीदे
- नींद और तनाव पर ध्यान दें कम नींद और ज़्यादा तनाव भी मेटाबॉलिज्म को बिगाड़कर लिवर को प्रभावित करते हैं

प्राकृतिक इलाज को जीवन में कैसे शामिल करें?
डॉ. गुप्ता बताते हैं कि फैटी लिवर को ठीक करने के लिए सबसे जरूरी है अपनी दिनचर्या में सुधार करना। इसके लिए समय पर सोना, पूरी नींद लेना और रोज़ाना एक्सरसाइज़ या योग करना । कुछ घरेलू उपाय भी इसमें मददगार हैं। हल्दी लिवर की सूजन और चर्बी को कम करती है, इसलिए इसे सुबह हल्के गरम पानी के साथ लेना फायदेमंद होता है। मिल्क थीस्ल नाम की जड़ी-बूटी में सिलीमारिन नामक तत्व होता है, जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। वहीं, ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं।
