Kidney Damage होने से पहले पैरों में दिखाई देते हैं ये 4 संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
Kidney Damage होने पर पैरों में आने वाले बदलाव
किडनी हमारे शरीर का एक सबसे महत्वपूर्ण अंग है यह शरीर के अंदर होने वाली गंदगी को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है अगर किडनी में थोड़ी भी गड़बड़ी आ जाए तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं और ऐसे में शरीर को स्वस्थ रहने के लिए किडनी का स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब रहन-सहन के कारण और प्रदूषण से किडनी पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है जिससे उसकी काफी नुकसान पहुंचता है यही वजह है कि लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियां बहुत तेजी से बढ़ती जा रही हैं और किडनी से जुड़े किसी भी लक्षण को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए जब किसी की Kidney Damage होती है तो इसके कुछ लक्षण पैरों पर भी दिखाई देते हैं यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है

पैरों में सूजन आना
Kidney Damage होने पर पैरों और टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इसकी वजह से पैरों और टखनों में सूजन होने लगती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पैरों में जकड़न और दर्द
जब किडनी में खराबी होने लग जाती है तो पैरों में दर्द और ऐंठन महसूस होने लगती है Kidney Damage हो जाने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन खराब हो जाता है जिससे मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन महसूस होने लगते हैं कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है
कि मरीज को चलने फिरने में भी दिक्कत आने लगती है पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना भी किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, Kidney Damage होने पर रक्त प्रवाह में कमी हो सकती है, जिसके कारण पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन की समस्या हो सकती है। यदि आपको भी इस तरह की कोई संकेत दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से अपना चेकअप अवश्य करवा ले
पैरों पर रैश या लाल चकत्ते.
Kidney Damage होने पर पैरों की त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते या धब्बे नजर आने लगते हैं। इसके अलावा, पैरों की त्वचा शुष्क और जालीदार भी हो जाती है। दरअसल, किडनी में खराबी के कारण त्वचा में रक्त संचार सही ढंग से नहीं हो पाता है, जिससे पैरों पर लाल चकत्ते हो सकते हैं।

Disclaimer: हमारे Blog में दी गई जानकारी सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है। इसे डॉक्टर की सलाह न समझें। अगर आपको कोई बीमारी या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है, तो किसी अच्छे डॉक्टर या एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। इलाज की शुरुआत हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।