LSG vs RCB IPL 2025 : RCB के पास होगा अंतिम चांस IPL TOP- 2 में पहुंचने का क्या LSG की जीत बिगाड़ेगी RCB का खेल आज का मैच बहुत ही शानदार होने वाला है
LSG 227/3 (20 ओवर)
RCB 230/4 (18.4 ओवर)
RCB Win by 6 wickets (8 balls left)
Match 70 अटल बिहारी वाजपई के इकाना स्टेडियम , May 27, 2025
LSG vs RCB IPL 2025 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 27 मई को लखनऊ बनाम आरबीसी के बीच खेला जाना है आज का मैच 7:30 बजे से लखनऊ के अटल बिहारी वाजपई के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है जबकि आरबीसी की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी है
लखनऊ की टीम लीग से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन वह अपना आखिरी मैच जीत के साथ खत्म करना चाहेगी जबकि दूसरी तरफ RCB पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है लेकिन वह TOP- 2 में जगह बनाने की तैयारी में है अब ऐसे में देखना है कि इकाना की पिच कैसी रहेगी प्लेयर्स के लिए

LSG vs RCB IPL 2025 : Pitch Report
इकाना की पिच वैसे तो आमतौर पर धीमा रहती है यहां पर लाल और काली दोनों तरह की मिट्टी है लाल मिट्टी की पिचों पर गेंदबाजों को ज्यादा उछाल और गति मिलती है जिससे गेंद बल्ले पर ठीक से आती है और बल्लेबाज बड़े शॉट खेल जाते हैं वहीं काली मिट्टी की पिच पर गेंद थोड़ा फंसकर आती है जिससे स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा टर्न मिलता है पिछले कुछ समय में इकाना की पिच में कुछ बदलाव देखे गए हैं। पहले इसे स्पिनरों के लिए काफी मददगार माना जाता था, और यहां बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं।
RCB vs LSG की टीम प्लेयर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु– फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स– ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमर जोसेफ, मणिमरन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, विल ओरोर्के
कैसा रहेगा मौसम का हाल
लखनऊ में आज का मौसम गर्म रहेगा, दिन मे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि शाम को यह 29 डिग्री के आस-पास तक पहुंच सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।