OnePlus 13s vs iPhone 16e vs Google Pixel 9a: वनप्लस, गूगल और ऐपल के बीच एक नई जंग शुरू होती दिख रही है य जंग 50 हजार रुपये के सेगमेंट में दबदबे है सेगमेंट” का मतलब होता है कीमत के आधार पर मोबाइल फोनों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटना। तीनों ही ब्रांड्स ने अपने फोन इस सेगमेंट में लॉन्च कर रहे है जो दमदार Specifications के साथ लॉन्च हुए हैं. तीनो फ़ोन इस साल हे लॉन्च हुए है कौन सी कंपनी के क्या ऑफर है जानते है OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च कर दिया है।

यह फोन दमदार खूबियों के साथ आता है और इसका डिजाइन भी कॉम्पैक्ट है यानी इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान है।
इसकी एंट्री से अब Google और Apple जैसे बड़े ब्रांड्स को मुकाबला झेलना पड़ेगा।
अगर हम भारत में 50 से 60 हजार रुपये की कीमत वाले फोनों को देखें, तो अब ग्राहकों के पास तीन बड़े विकल्प होंगे:
OnePlus 13s, Google Pixel 9a और iPhone 16e।
OnePlus13s में क्या-क्या मिलता है?
- कॉम्पैक्ट डिजाइन:
यह फोन छोटा और हाथ में आसानी से आने वाला है। - डिस्प्ले:
इसमें 6.32 इंच का LTPO AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जो कलर और ब्राइटनेस के मामले में काफी अच्छा है। - सॉफ्टवेयर:
फोन Android 15 पर चलता है और इसके ऊपर OnePlus की OxygenOS 15 यूज़र इंटरफेस दिया गया है। - प्रोसेसर:
इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो एक बहुत ही पावरफुल चिप है – गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन। - कैमरा:
इसमें पीछे की तरफ दो कैमरे मिलते हैं – दोनों 50 मेगापिक्सल के हैं। इससे हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो लिए जा सकते हैं।
फोन के फ्रंट यानी आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे आप अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में 5850mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। साथ ही इसमें 80W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलती है, जिससे फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है।
भारत में OnePlus ने इस फोन को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है।
इसका शुरुआती मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹54,999 रखी गई है।
iPhone 16e में क्या–क्या मिलता है?
- लॉन्च:
Apple ने इस फोन को फरवरी महीने में लॉन्च किया था। - डिस्प्ले:
इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बहुत शार्प और ब्राइट होता है। - प्रोसेसर:
फोन में A18 चिप लगी है, जो नई और तेज़ टेक्नोलॉजी पर आधारित है। - सिस्टम:
इसमें iOS 18.3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो ऐपल का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर है। - कैमरा:
पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो लेता है।
आगे की तरफ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। - डिज़ाइन:
इसमें आपको ऊपर की तरफ नॉच (कटआउट) मिलता है और Apple की खास डिटेलिंग देखने को मिलती है। - कीमत:
इस फोन की लॉन्च कीमत ₹59,900 रखी गई थी, लेकिन अभी आपको ये बाजार में करीब ₹55,000 या उससे कम में मिल सकता है।
Google Pixel 9a में क्या खास है?
- लॉन्च:
गूगल का ये नया फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। - डिस्प्ले:
इसमें 6.3 इंच का pOLED स्क्रीन दिया गया है, जो बहुत ही स्मूद और ब्राइट है।
साथ ही ये 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर मूवमेंट बहुत स्मूद लगता है। - सॉफ्टवेयर:
फोन Android 15 पर चलता है और गूगल इसमें 7 साल तक अपडेट देने का वादा कर रहा है — जो बहुत बड़ी बात है। - प्रोसेसर:
इसमें गूगल का अपना Tensor G4 प्रोसेसर लगा है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। - कैमरा:
पीछे की तरफ 48MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है और
सामने की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। - फिंगरप्रिंट:
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है यानी लॉक खोलने के लिए आपको स्क्रीन पर ही टच करना होता है। - बैटरी:
इसमें 5100mAh की बैटरी है, जो 23W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। - कीमत:
ये फोन ₹49,999 में लॉन्च किया गया है।
इसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।
ये तीनों स्मार्टफोन OnePlus 13s, iPhone 16e और Google Pixel 9a — अपने-अपने तरीके से शानदार हैं। तीनों में आपको पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और कॉम्पैक्ट प्रीमियम डिजाइन मिलते हैं। अब देखना ये होगा कि आने वाले समय में यूज़र्स किस फोन को ज्यादा पसंद करते हैं और कौन बनता है इस सेगमेंट का असली किंग।