आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है। बारिश की वजहें से मैच थोड़े टाइम के लिए रोक दिया गया है इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बारिश में मुकाबला धुला तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी।

PBKS vs MI IPL आज के मैच में अगर बारिश आई तो क्या होगा मैच का कौन सी टीम जीतेगी किसकी होगी हार
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालिफायर-2 आज रविवार (1 जून) को PBKS vs MI के बीच होना है यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा जो टीम आज का मैच जीतेगी वो टीम हे फाइनल में खलेगी जिसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 3 जून मंगलवार को होगा और हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा.
IPL के 18वें सीजन में बारिश भी देखने को मिली है जिसकी वहज से 3 मैचो का नतीजा नहीं निकल पाया है अब बड़ा सवाल पैदा होता है के आज के मैच में अगर बारिश आती है तो जीत किसकी होगी या क्या फैसला होगा हलाकि भारत के कई शहरों में बारिश के संभवाना बनी हुई है इससे जुड़े नियमों को हमने खंगाला.. आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन्स में कहा गया है कि अगर क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर या क्वालिफायर-2 में बारिश के चलते मिनिमम पांच-पांच ओवर्स का खेल नहीं हो पाता तो सुपर ओवर की मदद से विजेता तय किया जाएगा.
अगर सुपर ओवर डालने की स्थिति भी नहीं बनती है, तो फिर पॉइंट टेबल में टीमों की पोजीशन के हिसाब से फाइनलिस्ट तय होंगे. ऐसे में यदि PBKS vs MI का मुकाबला धुल जाता है, तो पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि वो अंकतालिका में पहले नंबर पर रही थी.
कैसा रहेगा मौसम?
PBKS vs MI दोनों के लिए एक अच्छी बात यह है कि विवार को अहमदाबाद में मैच के दौरान आसामान साफ रहेगा और पूरा मैच होने की उम्मीद है 1 जून को बारिश का अनुमान 25 प्रतिशत है. जबकि तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.