PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब इस बीच इस योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। PM Kisan Yojana के तहत देश के इस राज्य के किसानों को 2000 नहीं बल्कि 4000 रुपये मिलने वाले हैं। आमतौर पर योजना के अंतर्गत किसानों को हर तीन महीने 2000 रुपये दिए जाते थे ।

PM Kisan Yojana को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। किसान काफी समय से 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक राज्य के किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस राज्य के किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से 2000 रुपये और राज्य सरकार की ओर से भी 2000 रुपये की सहायता दी जाएगी। यानी कुल 4000 रुपये की रकम किसानों को मिल सकती है।
किन किन राज्यों में मिलेंगे 4000 रुपये?
इस बार मध्यप्रदेश के किसानों को दोगुनी राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि किसानों को PM Kisan Yojana के तहत 2000 रुपये तो केंद्र सरकार देगी, वहीं राज्य सरकार भी अतिरिक्त 2000 रुपये देने की तैयारी में है। यानी किसानों को कुल 4000 रुपये मिल सकते हैं। हालांकि फिलहाल इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की जाति जनगणना की अधिसूचना
कब तक आएगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त?
मिली जानकारी के अनुसार, पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून महीने में जारी की जाएगी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि यह किस्त अगले हफ्ते तक किसानों के खातों में आ सकती है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी जनसभा के दौरान इस किस्त की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
जिन किसानों ने अभी तक PM Kisan Yojana के लिए ई-केवाईसी (PM Kisan e-KYC) नहीं कराया है, उनकी किस्त की राशि रुक सकती है। क्योंकि इस योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। किसान यह प्रक्रिया बैंक में जाकर या ऑनलाइन तरीके से पूरी कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, वरना भुगतान में दिक्कत आ सकती है। यह काम आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से कर सकते हैं। ई-केवाईसी के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे, जैसे – आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, पानी का बिल या टेलीफोन बिल आदि), और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी। अगर आवेदन करते समय या ई-केवाईसी के दौरान कोई गलत दस्तावेज जमा किए गए हैं, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए दस्तावेजों की सही जानकारी देना बहुत जरूरी है।