WhatsApp का नया चैट फीचर आ गया है अब फ़ोन बन जायेगा वॉकी-टॉकी; जानिए कैसे इस्तेमाल करें
WhatsApp दुनिया का सबसे बड़ा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेंजर एप है कंपनी अपने यूजर के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आती रहती है अभी कंपनी ने ग्रुप चैट के लिए नया फीचर जोड़ा है इस फीचर को यूज करने के लिए आप ग्रुप चैट को वॉकी-टॉकी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सएप में इस फीचर को लाइव ऑडियो चैट का नाम दिया है
Meta के मालिकाना हक वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp में अब यूजर्स बिना वॉइस कॉल किए भी वॉइस चैट कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से लोग ग्रुप में रियल टाइम में एक साथ बात कर सकते हैं। पहले ये सुविधा सिर्फ बड़े ग्रुप के लिए थी, लेकिन अब सभी ग्रुप में उपलब्ध है। कंपनी ने बताया है कि वॉइस चैट पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन दिया गया है।

WhatsApp कैसे करें इस्तेमाल ?
WhatsApp ने बताया कि वॉइस चैट फीचर अब सभी के लिए उपलब्ध हो गया है अगर आप इस फीचर को यूज करना चाहते तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी देंगे
- step 1. सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ऐप में ग्रुप चैट ओपन करनी होगी है।
- step 2. इसके बाद आपको नीचे से ऊपर की ओर स्लाइड करते हुए कुछ सेकेंड के लिए होल्ड करना है।
- step 3. वॉइस चैट फीचर कनेक्ट होने पर ग्रुप के सभी मेंबर्स को नोटिफिकेशन मिल जाएगी।
- step 4. वॉइस चैट को एक्सेप्ट करने पर मेंबर आपस में एक दूसरे के साथ चैट कर सकते हैं।
WhatsApp का यह फीचर यूजर को काफी काम का हो सकता है जो ग्रुप में लगातार एक्टिव रहते हैं या जिनकी बार-बार मीटिंग होती रहती है वे कुल मिलाकर वह अपने स्मार्टफोन को वॉकी टॉकीज की तरह उसे यूज़ कर घंटो ग्रुप मेंबर के साथ चैट कर सकते हैं साथ ही वह वॉइस चैट के दौरान कॉल की क्वालिटी भी काफी अच्छी और बेहतर हो गई है
WhatsApp का यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अगर आपको यह फीचर अब तक नहीं दिख रहा है, तो WhatsApp ऐप को अपडेट कर लें।
यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा रहा है. अगर आपके फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है, तो थोड़ा इंतज़ार करें, जल्द ही यह आपके डिवाइस पर भी उपलब्ध हो जाएगा. यह फीचर Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर काम करेगा. यह नया फीचर पारंपरिक वॉइस नोट्स से अलग है जहां वॉइस नोट्स एकतरफा मैसेजिंग होती है, वहीं वॉयस चैट एक लाइव ग्रुप कॉलिंग जैसा अनुभव देता है बिना कॉल बटन दबाए, सीधा ग्रुप में बातचीत शुरू करें.
