Newslivereport.in

WhatsApp Ads: अब व्हाट्सएप पर दिखने लगे विज्ञापन जानिए कैसे

WhatsApp Ads और Promoted Channels फीचर शुरू। जानें व्हाट्सएप विज्ञापनों का फायदा और इन्हें ब्लॉक कैसे करें। क्या और किसको होगा फ़ायदा

जिसका डर था, वही अब हो गया है। अब व्हाट्सएप पर भी विज्ञापन (Ads) दिखने लगे हैं। कुछ दिन पहले मेटा (Meta) ने इस बात की पुष्टि की थी कि अब व्हाट्सएप पर विज्ञापन आने वाले हैं। अब यह फीचर व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में रोलआउट कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.25.21.11 में यह फीचर टेस्ट किया जा रहा है। अभी यह फीचर कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स को ही मिला है।

मेटा का मकसद बिजनेस यूजर्स और क्रिएटर्स को अपने कंटेंट को प्रमोट करने में मदद करना है ताकि वे ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें। आइए जानते हैं कौन-कौन से विज्ञापन फीचर आए हैं और ये कैसे काम करते हैं।

यह भी पढ़े :- Chat GPT के बारे में जाने

WhatsApp Ads

क्या है WhatsApp Ads फीचर?

अब व्हाट्सएप के Status सेक्शन में भी विज्ञापन दिखाई देंगे। यह फीचर खासकर बिजनेस अकाउंट यूजर्स के लिए है। अगर आपके पास बिजनेस अकाउंट है, तो आप अपने विज्ञापन व्हाट्सएप स्टेटस में दिखा सकते हैं।

यह विज्ञापन यूजर्स के स्टेटस में उनके कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस के बीच में दिखेंगे। इन पर “Sponsored” लिखा होगा ताकि यूजर्स समझ सकें कि यह एक विज्ञापन है।

सबसे अच्छी बात यह है कि यूजर्स इन विज्ञापनों को ब्लॉक भी कर सकते हैं। अगर किसी यूजर को कोई विज्ञापन पसंद नहीं आता, तो वह उसे ब्लॉक कर सकता है, जिससे वह दोबारा नहीं दिखेगा।

इस फीचर से बिजनेस और छोटे क्रिएटर्स सीधे यूजर्स तक पहुंच सकेंगे, जिससे उनके प्रोडक्ट और सर्विसेज की बिक्री और प्रमोशन बढ़ सकेगा।

क्या है Promoted Channels फीचर?

व्हाट्सएप का दूसरा फीचर है Promoted Channels। इस फीचर में पब्लिक चैनल्स को प्रमोट किया जा सकेगा।

अगर कोई बिजनेस या ब्रांड अपने चैनल को प्रमोट करना चाहता है, तो उसका चैनल डायरेक्टरी में ऊपर दिखेगा। इसके साथ भी “Sponsored” का लेबल लगा होगा, जिससे पता चलेगा कि यह प्रमोट किया गया चैनल है।

इससे नए चैनलों को तेजी से ऑडियंस तक पहुंचने में मदद मिलेगी और वे जल्दी ग्रो कर पाएंगे। ब्रांड्स और क्रिएटर्स ऑर्गेनिक तरीके की बजाय तेज तरीके से लोगों तक पहुंच बना पाएंगे।

क्यों ला रहा है WhatsApp विज्ञापन?

अब सवाल उठता है कि आखिर व्हाट्सएप पर विज्ञापन क्यों लाए जा रहे हैं? दरअसल, व्हाट्सएप का यूजर बेस बहुत बड़ा है और मेटा इसे कमाई का जरिया बनाना चाहती है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पहले से ही विज्ञापन से मेटा की कमाई होती है, और अब व्हाट्सएप पर भी विज्ञापन दिखाकर मेटा अपने रेवेन्यू को बढ़ाना चाहती है।

हालांकि, मेटा ने कहा है कि यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाएगा और विज्ञापन दिखाने से किसी की प्राइवेसी पर असर नहीं पड़ेगा।

निर्ष्कष

व्हाट्सएप पर विज्ञापन आना एक बड़ा बदलाव है। अगर आप बिजनेस या क्रिएटर हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है अपने कंटेंट और सर्विस को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का। वहीं, अगर आप सामान्य यूजर हैं तो आप विज्ञापन को ब्लॉक कर सकते हैं ताकि आपका अनुभव बेहतर बना रहे।

अब देखना यह है कि व्हाट्सएप पर यह नया बदलाव किस हद तक सफल होता है और यूजर्स इसे किस नजर से देखते हैं।

Exit mobile version