Apple 9 जून को एक इवेंट करने जा रहा है यह एक एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस है और इसका नाम WWDC 2025 है. इस इवेंट के दौरान कंपनी कई बड़े .बड़े ऐलान भी सकती है. कंपनी इस साल iOS19 का नाम बदलकर iOS 26 करने के सम्भवना है और भी कई बड़े ऐलान करने जा रही है

WWDC 2025 इवेंट आज से शुरू होने वाला है यह इवेंट (9 जून )आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा यह कंपनी का एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस होती है. इस दौरान कंपनी सॉफ्टेवयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, के समेत कई बड़े ऐलान करने वाली है यहां AI को लेकर भी नए नए ऐलान देखने मिल सकते हैं. इस इवेंट के दौरान iPhone 17 Air की भी झलक देखने को मिल सकती है
Apple WWDC 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग को ढेरों पोर्टल पर किया जाएगा. इस लाइव स्ट्रीमिंग को Apple के ऑफिशियल पोर्टल, Apple TV और Apple के ऑफिशियल Youtube चैनल पर देखा जा सकता है
WWDC 2025 इवेंट के दौरान कंपनी अपने सबसे ज्यादा चर्चित फोन iPhone 17 Air की झलक दिखा सकती है। हालांकि फिलहाल यह सिर्फ अंदाजा है, क्योंकि अभी तक कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
WWDC का पूरा नाम है Worldwide Developers Conference। यह एक सालाना इवेंट है जिसे Apple Inc. आयोजित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य है डेवलपर्स को Apple की नई तकनीकों, सॉफ़्टवेयर अपडेट्स और टूल्स के बारे में जानकारी देना।
WWDC में क्या होता है?
WWDC के दौरान Apple कई बड़ी घोषणाएँ करता है, जैसे:
- iOS (iPhone के लिए) के नए वर्ज़न का अनावरण
- macOS, iPadOS, watchOS, और tvOS के नए फीचर्स
- नई ऐप डेवलपमेंट टूल्स और SDKs
- डेवलपर्स के लिए सेशन और वर्कशॉप
- कभी-कभी नए हार्डवेयर (जैसे MacBook, iMac आदि) भी लॉन्च किए जाते हैं
iOS 19 का नाम बदलने का प्लान है
WWDC 2025 के दौरान iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और TV जैसे सभी डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम में नया लुक यानी नया यूज़र इंटरफेस देखने को मिल सकता है। ब्लूमबर्ग के रिपोर्टर मार्क गरमन के मुताबिक, इस बार Apple अपने सभी सॉफ़्टवेयर प्लेटफॉर्म्स को एक जैसा और फ्रेश लुक देने की तैयारी में है।
मीडिया रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि इस बार iOS 19 को iOS 26 नाम दिया जा सकता है। ऐसे ही बाकी ऑपरेटिंग सिस्टम्स के नाम भी बदले जा सकते हैं – जैसे WatchOS 26 और macOS 26 रखा जा सकता है।
अलग-अलग गैजेट के लिए होगा अलग प्रोडक्ट

Gaming के लिए भी आ रहा है नया ऐप
आज रात होने वाले इवेंट में Apple गेम लवर्स के लिए एक खास ऐलान कर सकती है। रिपोर्टर मार्क गरमन के मुताबिक, कंपनी एक नई क्रॉस-प्लेटफॉर्म गेमिंग ऐप लॉन्च कर सकती है, जिसे गेम सेंटर के तौर पर तैयार किया जा रहा है।
खास बात यह है कि यह ऐप iPhone, iPad, Mac और Apple TV – सभी डिवाइसेज़ पर काम करेगा, यानी एक ही गेम आप अलग-अलग डिवाइस पर खेल सकेंगे।
Apple WWDC 2025 के दौरान कंपनी Apple Intelligence को लेकर भी ऐलान करेगी. Siri और Apple Intelligence को लेकर नए फीचर्स का ऐलान हो सकते हैं