Newslivereport.in

आंतों में सूजन बढ़ रही है क्या है इसका कारण, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार?

आंतों में सूजन बढ़ रही आजकल बदलते लाइफस्टाइल को देखते हुए और खानपान की गड़बड़ आदतों के कारण आंतों में सूजन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

आंतों में सूजन

इन दोनों आंतों में सूजन की समस्या काफी बढ़ रही है बदलते लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के कारण विशेष कर जंक फूड और अल्कोहल का चरण बढ़ता जा रहा है इसकी वजह से हमारे शरीर में काफी बीमारियों को सामना करना पड़ता है इसी में से एक है आंतों में सूजन यह भी एक गंभीर समस्या हो रही है अस्पतालों में आंतों की सूजन की समस्या वाले रोगियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है

डॉक्टर ने बताया है कि आजकल की बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण आंतों में सूजन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसका एक कारण बढ़ते हुए प्रदूषण से भी है  हमारे शरीर में काफी बेड बैक्टीरिया आ जाते हैं जिसकी वजह से शरीर बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है और हमारे शरीर में बीमारियां अपना घर बना लेती हैं आंतों की समस्या को इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) के नाम से भी जाना जाता है जानकारों का कहना है कि इसकी एक प्रमुख वजह है फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड अल्कोहल और पॉल्यूशन का सेवन कम उम्र से ही बच्चों को इस प्रकार के गड़बड़ खान-पान की आदते बना लेते हैं मैं आंतों से संबंधित समस्याओं में मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं

यह भी पढ़ें :- खीरा खाने के फायदे और इसके बाद क्या नहीं खाना चाहिए

फास्ट फूड्स,जंक फ़ूड बढ़ा रहे हैं पेट की दिक्कतें

फास्ट फूड्स आजकल के लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहे हैं इसी के कारण लोगों में काफी गंभीर बीमारियां भी उत्पन्न होती जा रही हैं इन फूड्स के अंदर फाइबर्स की मात्रा काफी काम होती है जिससे आंतों की सफाई और पाचन सही नहीं हो पता हमारे आंतों को फाइबर की आवश्यकता होती है और जंक फूड फाइबर की मात्रा नहीं होती  इसके अलावा फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाले रसायन आंतों का म्यूकोसा (सुरक्षात्मक परत) को नुकसान पहुंचने लगते हैं इससे सूजन की दिक्कत काफी बढ़ जाती है जंक फूड और प्रोसेस फूड से सेहत को होने वाले नुकसान का एक बड़ा कारण इसमें मौजूद ट्रांस फैट और हाई शुगर भी होता है यह दोनों सूजन को काफी बढ़ावा देते हैं यह आंतों के गुड बैक्टीरिया का संतुलन ख़राब कर देते है जिसका असर लंबे समय तक पाचन की समस्याओं को बढ़ावा दे सकता  है और काफी समय तक पाचन की समस्या से जो लोग परेशान हैं कहीं ना कहीं वह भी आंतों की समस्या से जूझ रहे हैं

कहीं आपके भी तो नहीं हो गई आंतों में सूजन?

डॉक्टर के मुताबिक आंतों में सूजन किसी भी समस्या से हो सकती है और यह किसी भी उम्र में हो जाती है इसके लक्षणों को पहचाना काफी जरूरी है ताकि आप गंभीर समस्या से बचाव कर सकें इसके कुछ लक्षण है जैसे लगातार पेट में दर्द और ऐंठन रहना और कब्ज की समस्या बनी रहती है तो सावधान हो जाए आंतों में सूजन और अन्य समस्याओं के कारण वजन तेजी से घटने या बढ़ने लगता है सुबह उठते समय  थकान या एनर्जी की कमी का महसूस होना इम्यून सिस्टम कमजोर होना जैसी कई दिक्कतें भी देखी जाती हैं आईबीडी का अगर समय पर इलाज न कराया जाए तो इसके कोलन कैंसर भी बढ़ जाता है

विशेषज्ञ की माने तो

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारे आंतों और पाचन तंत्र पर पड़ता है फास्ट फूड जैसे फूड सिर्फ पेट की समस्या ही नहीं बल्कि इम्यून सिस्टम दिमाग और दिल सबको नुकसान पहुंचाते हैं हमने पिछले ब्लॉक में भी पढ़ा है कि जंक फूड खाने से दिल का दौरा और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या भी उत्पन्न होती जा रही हैं इसीलिए इन सब से दूरी बनाना जरूरी हो गया है और हेल्दी मील को अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है ऐसे ही आंतों को स्वस्थ रखने वाला उपयोग भी निरंतर करते रहना चाहिए अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लें

यह भी पढ़ें :- पेट में अल्सर को न करें नजरअंदाज – जानिए इसके लक्षण और कारण

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

Exit mobile version