Newslivereport.in

किडनी स्टोन की समस्या और इसका इलाज, यंग लोगों में बढ़ रही है समस्या

आजकल के समय में ज्यादातर यंगस्टर्स में किडनी स्टोन की समस्या का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं जिसके कारण उनको असहनीय दर्द उल्टी जैसा महसूस होता है आंतों में सूजन और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्या यंगस्टर्स  या जवानों में बेड लाइफस्टाइल के कारण बढ़ती जा रही है गलत खानपान के कारण हमारे शरीर के अंदर अनेको प्रकार की बीमारियां बनती जा रही हैं आईए जानते हैं डॉक्टर के अनुसार के यंग लोगों में किडनी स्टोन का खतरा क्यों बढ़ रहा है

किडनी स्टोन

कम उम्र में क्यों बढ़ रही है किडनी स्टोन की समस्या?

डॉक्टर्स के अनुसार यंग लोगों के अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण ज्यादातर लोग किडनी स्टोन की समस्या से काफी परेशान रहते हैं आजकल लोगों में जंक फूड और तली भुनी चीजों का क्रेज ज्यादा फैलता जा रहा है जिसके कारण समस्याएं बढ़ती जा रही हैं और हेल्दी लाइफ़स्टाइल पीछे छूटता जा रहा है अगर इन बीमारियों से पीछा छुड़ाना पड़ेगा तो हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना पड़ेगा इसके लिए फलों सब्जियों और साबुत अनाज जैसी हेल्दी डाइट लेनी पड़ेगी दिन भर में पर्याप्त पानी पिए और फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा दें जिससे अन्य बीमारियों से भी बचाव करने और स्वास्थ्य को भी हेल्दी रखने में काफी मदद मिलेगी

जंक फूड का अधिक सेवन

यंग लोग ज्यादातर जंक फूड और फास्ट फूड का अधिक सेवन करना पसंद करते हैं लेकिन अनहेल्दी और अधिक फास्ट फूड का सेवन करने से लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो रही हैं  प्रोसेस्ड फूड में अधिक मात्रा में नमक या ऑक्सालेट होता है उसके कारण लोगों में किडनी स्टोन का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है तली भुनी चीजों में उसके अंदर फाइबर की मात्रा काफी कम होती है जिससे लोगों में बीमारियों बढ़ाने का खतरा बढ़ता जाता है वही शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी किडनी स्टोन को बढ़ावा मिलता है हम सभी को प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से बचना चाहिए और अधिक से अधिक फल आदि का सेवन करना चाहिए

शरीर में पानी की मात्रा में कमी का होना

भागदौड़ भरी जीवन में लोग दिन भर में पर्याप्त पानी नहीं ले पाते हैं जिससे लोगों को शरीर में पानी की कमी होना यानी डिहाइड्रेशन की समस्या होती है अधिकतर लोग अपने ऑफिस में एक जगह बैठे रहने की वजह से भी पानी का इंटेक कम करते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी होती है शरीर में पानी की कमी का होना किडनी स्टोन के मुख्य लक्षणों में से एक है हमें दिन भर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए जब हम ज्यादा चाय या कॉफी सो सोडा ,कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन करते हैं तो हमें पानी की प्यास काम लगती है इससे हमें पानी की कमी महसूस नहीं होती लेकिन हमारा अंदर से शरीर पानी मांगता है जब हमारे शरीर को पानी की पर्याप्त मात्रा पानी नहीं मिल पाती है तो जिसके कारण लोगों में किडनी स्टोन की समस्या बढ़ती है

नमक का अधिक सेवन करना

ज्यादा नमक वाला खाना या प्रोसेस्ड फूड का अत्यधिक सेवन भी किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा देता है। इन खाद्य पदार्थों में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। जब शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक बढ़ती है, तो यह किडनी में पथरी बनने की प्रक्रिया को तेज करता है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना जरूरी है जिनमें ऑक्सालेट या ज्यादा नमक मौजूद हो।

फिजिकल एक्टिविटी को नहीं करना

तेज रफ्तार भरी जिंदगी में और व्यस्त दिनचर्या के चलते आजकल अधिकतर युवा शारीरिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं। जिससे , उनका मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है, जो कई बार के किडनी स्टोन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा मिलता है ऐसे में जरूरी है कि दिनचर्या में थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी शामिल की जाए, ताकि शरीर एक्टिव बना रहे और कई बीमारियों से बचाव हो सके।

बिना डॉक्टर के परामर्श के न ले दवाई

आजकल कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए ही कैल्शियम, विटामिन D, प्रोटीन या क्रिएटिन जैसे सप्लीमेंट्स का सेवन करने लगते हैं। लेकिन इनका अत्यधिक उपयोग शरीर पर उल्टा असर डाल सकता है। खासतौर पर किडनी पर दबाव बढ़ता है, जिससे पथरी बनने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए हाई-प्रोटीन या ज्यादा कैल्शियम युक्त फूड और सप्लीमेंट्स को बिना ज़रूरत या मार्गदर्शन के नहीं लेना चाहिए।

निष्कर्ष

यंग लोगों को किडनी स्टोन की समस्या और प्रोसेस्ड फूड या अनहेल्दी खानपान के कारण हो सकती है। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन, फिजिकल एक्टिविटीज की कमी, डॉक्टर की सलाह के बिना सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन करने और नमक का अधिक सेवन करने के कारण लोगों को किडनी स्टोन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Exit mobile version